[ad_1]
हाइलाइट्स
गौतम गंभीर ने वीडियो को शेयर कर लोगों से पूछे ये सवाल
वीडियो में असहाय नजर आ रहा वर्ल्ड चैंपियन कप्तान
नई दिल्ली. वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में दिग्गज कप्तान के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए हैं जबकि मुंह पर कपड़ा है. अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना चुका यह दिग्गज असहाय नजर आ रहा है. दो लोग उसे पकड़कर घर के अंदर की ओर लेकर जा रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी इस वीडियो को शेयर कर लोगों से पूछा है कि आखिर यह पूरा माजरा है क्या?
गौतम गंभीर ने जो वीडियो एक्स डॉट कॉम (X) डॉट कॉम पर शेयर किया है उसमें 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव दिखाई दे रहे हैं जो बिल्कुल असहाय से नजर आ रहे हैं. कपिल देव (Kapil Dev) को जबरदस्ती दो शख्स कमरे में अंदर की तरह लेकर जा रहे हैं. उनके दोनों हाथ मोटी रस्सी से पीछे की ओर बंधे हुए हैं जबकि उनके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ है. जब दोनों शख्स उन्हें अंदर की ओर ले जा रहे हैं तब यह चैंपियन खिलाड़ी पीछे की ओर हैरानी से देखता हुआ नजर आ रहा है जैसे वह कुछ कहना चाह रहा हो.
Anyone else received this clip, too? Hope it’s not actually @therealkapildev and that Kapil Paaji is fine! pic.twitter.com/KsIV33Dbmp
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 25, 2023
गंभीर ने पूछे सवाल
पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘ क्या किसी और को भी यह क्लिप मिला है. उम्मीद करता हूं कि यह वास्तव में कपिल देव ना हों. और कपिल पाजी ठीक हैं!’ वीडियो की सच्चाई का अभी तक पता नहीं चल पाया है. उधर कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसे प्रचार बता रहे हैं. इसके अलावा कईयों को यह वीडियो रास नहीं आ रही. लोगों का कहना है कि यदि यह विज्ञापन का मामला है तो फिर यह तरीका भी ठीक नहीं है.
हर्षा भोगले कर चुके हैं इस तरह का विज्ञापन
पिछले जाने मशहूर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ लाइव इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ था जब अचानक से वह गायब हो गए थे. अचानक उनका फोन नीचे गिरता है और स्क्रीन पर अंधेरा छा जाता है. सिर्फ उनकी आवाज सुनाई देती है कि क्या हुआ? कौन है? कहां से आए हैं? इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग परेशान हो गए थे और बाद में हर्षा भोगले ने बताया था कि इसका मकसद कुछ और था.
.
Tags: Gautam gambhir, Kapil dev
FIRST PUBLISHED : September 25, 2023, 18:50 IST
[ad_2]
Source link