Home Sports पाकिस्तान नहीं खेल पाएंगा वर्ल्ड कप फाइनल,पूर्व भारतीय ऑलराउंडर चुनी 4 टॉप टीम

पाकिस्तान नहीं खेल पाएंगा वर्ल्ड कप फाइनल,पूर्व भारतीय ऑलराउंडर चुनी 4 टॉप टीम

0
पाकिस्तान नहीं खेल पाएंगा वर्ल्ड कप फाइनल,पूर्व भारतीय ऑलराउंडर चुनी 4 टॉप टीम

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में अगले महीने होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड के आगाज की तारीख करीब आ रही है. क्रिकेट फैंस के अंदर टूर्नामेंट को लेकर गजब का उत्साह है. हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि कौन की वो चार टीमों होंगी जो सेमीफाइनल तक का सफर तय करेंगी. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी चार टीमों का चयन कर लिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने जो नाम लिखे उसमें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की नाम शामिल नहीं है.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलने उतरने वाली 10 टीमों में से टॉप चार कौन सी वो टीम होगी जो सेमीफाइनल में पहुंचेगी यह बताना बेहद मुश्किल है. हर कोई भारत घर पर खेलते हुए टूर्नामेंट जीतने का दावेदार मान रहा है. एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को जिस तरह से एकतरफा मुकाबले में पीटकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और फिर ऑस्ट्रेलिया को वनडे में धूल चटाया इसके बाद भारत वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में आगे हो गया है. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने अपनी वर्ल्ड कप की टॉप चार टीमों का चयन किया है.

इरफान ने चुनी टॉप 4 वर्ल्ड कप टीम
भारत के लिए वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने टॉप 4 टीमें चुनी है. उनका मानना है कि इस बार भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में टॉप चार टीमों में पिछले बार फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड नहीं होगा. पाकिस्तान को भी इरफान पठान ने सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीम में शामिल नहीं किया है. भारत को उन्होंने पहले नंबर पर रखा है जबकि दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका का नाम है. तीसरे नंबर पर मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है.

फाइनल में होगी कौन की टीम
इरफान पठान ने जिस तरह से नंबर एक से चार वर्ल्ड कप की टीम के नाम लिखे हैं, उसके हिसाब से फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो सकता है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीसरे और चौथे नंबर पर है इसका मतलब वो सेमीफाइनल से बाहर हो जाएंगी.

Tags: India Vs Pakistan, Irfan pathan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here