Home Sports IND vs AUS: तीसरे वनडे में हो सकती है ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क की वापसी, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर

IND vs AUS: तीसरे वनडे में हो सकती है ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क की वापसी, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर

0
IND vs AUS: तीसरे वनडे में हो सकती है ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क की वापसी, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीसरा वनडे 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे वनडे में नहीं दिखेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज प्लेयर्स की टीम में वापसी होने वाली है. ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत के खिलाफ तीसरे मैच में हिस्सा लेंगे. वह नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन को रिप्लेस कर सकते हैं.

कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क तीसरे वनडे में वापसी कर सकते हैं. मिचेल स्टार्क लंबे समय से किसी बड़े मैच में नहीं खेले हैं. वह घुटने की इंजरी से जूझ रहे थे. अंतिम बार वह एशेज में ही गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे. वहीं, धाकड़ ऑलराउंडर मैक्सवेल आखिरी बार भारत के खिलाफ मार्च में हुए वनडे सीरीज में ही दिखाई दिए थे. वह भी चोटिल थे. मैक्सवेल पिता बनने वाले थे. जिसके बाद उन्होंने पैटरनिटी लीव भी ली थी. मैक्सवेल तीसरे वनडे में खेलने के लिए तैयार हैं. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं.

बांग्लादेश की टीम में विवाद, कप्तान ने वर्ल्ड कप खेलने से किया मना, कहा- अगर तमीम इकबाल ने…

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा वनडे बेहद जरूरी होने वाला है. पहले और दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. अगर तीसरा वनडे भारतीय टीम जीतती है तो वह ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप कर देगी. ऐसा इतिहास में पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में सभी मैच हराएगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम किसी भी हाल में यह मैच जीतना चाहेगी.

तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन– पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर , एडम ज़ाम्पा

Tags: Glenn Maxwell, India vs Australia, Mitchell Starc



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here