[ad_1]
नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप लिए अपने टीम की घोषणा कर दी है. चयनकर्ताओं ने इस टीम में अनुभवी तमीम इकबाल को जगह नहीं दी है. उन्होंने वनडे से संन्यास लेने के बाद इसे पलटते हुए वापसी की थी. टीम चयन से पहले खबरें आई थी कि उनकी कप्तान शाकिब अल हसन से कुछ मतभेद हुए. बांग्लादेश के टीम चयन में काफी देरी हुई और आखिर में कप्तान के मन मुताबिक खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया.
भारत में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है. शाकिब अल हसन के हाथों में ही टीम की कमान होगी, नजमुल हुसैन को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. इस टीम में चयनकर्ताओं ने सबसे बड़ा झटका तमीम इकबाल को दिया है जिन्होंने वर्ल्ड कप के लिए ही संन्यास से वापसी की थी. बांग्लादेश के कप्तानी से इस्तीफा देते हुए उन्होंने वनडे से संन्यास की घोषणा की थी.
कप्तान शाकिब के साथ विवाद
वर्ल्ड कप टीम की घोषणा से कुछ देर पहले ही तमीम इकबाल को लेकर विवाद चर्चा में आया था. सोमोय टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान ने क्रिकेट बोर्ड को इस बात की जानकारी दी थी कि वह चोट की वजह से वर्ल्ड कप में 5 से अधिक मैच नहीं खेल पाएंगे. इस बात लेकर शाकिब अल हसन ने नाराजगी जाहिर की थी. उनका कहना था, अगर बीसीबी तमीम बात मानता है तो वह टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेंगे.
Watch as we unveil the players who will carry our hopes to the ICC World Cup 2023. The stage is set! 🏆🏏@DarazBangladesh #BCB | #Cricket | #CWC23 pic.twitter.com/JMhehA5nl2
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 26, 2023
बांग्लादेश की वर्ल्ड कप टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), तनजिद तानजिद तमीम, लिटन दास, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, तौहिद ह्रदय, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्ताफिजुर रहमान, सौफुल इस्लाम, तनजिम हसन
.
Tags: Shakib Al Hasan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 26, 2023, 20:30 IST
[ad_2]
Source link