Home Breaking News वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?

वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?

0
वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?

[ad_1]

Gyanvapi survey started in Varanasi: ASI team entered the premises, will important evidence be found in eight

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का सर्वे जारी है। गुरुवार को एएसआई की टीम सुबह नौ बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई। शाम पांच बजे तक सर्वे चलेगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। छह अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है।  

यह भी पढ़ें- वाराणसी टू कोलकाता-हैदराबाद फ्लाइट: अब दो घंटे में तय होगी दूरी, बुकिंग शुरू, जानिए कब है पहली उड़ान?

सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं।   जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते आदेश दिया है कि ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान हिंदू धर्म और पूजा पद्धति से संबंधित जो भी सामग्रियां मिलें, उन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अधिकारी को सुपुर्द किया जाए।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here