Home Sports गले में भगवा गमछा, ग्रांड स्टाइल में हुई बाबर आजम की एंट्री, इरफान पठान बोले हमारी मेहमानवाजी…

गले में भगवा गमछा, ग्रांड स्टाइल में हुई बाबर आजम की एंट्री, इरफान पठान बोले हमारी मेहमानवाजी…

0
गले में भगवा गमछा, ग्रांड स्टाइल में हुई बाबर आजम की एंट्री, इरफान पठान बोले हमारी मेहमानवाजी…

[ad_1]

हाइलाइट्स

इरफान पठान ने मेहमान खिलाड़ियों को लेकर किया ट्वीट
पाकिस्तानी प्लेयर्स ने जमकर की थी भारतीयों की तारीफ

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप की शुरुआत में हफ्ते भर का समय रह गया है. पाकिस्तान समेत और भी सभी टीमें भारत पहुंच गई है. पाकिस्तान की टीम का स्वागत हैदराबाद में जोरदार तरीके से हुआ. पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी भारत आने के बाद सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट्स से स्वागत के तरीके की ताऱीफ की. इस बीच इऱफान पठान ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ पोस्ट किया. उनका कहना है कि भारत आने के बाद मेहमान नवाजी के कई लोग सरप्राइज हैं.

इऱफान पठान ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा,” हमारी मेहमान नवाज़ी से काफ़ी लोग सरप्राइज़ है. हम सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि लाइफ के हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ मेजबान हैं. इस वजह से हमें एक राष्ट्र और जनता के रूप में जाना जाता हैं. विश्व कप खेलने आए सभी खिलाड़ियों के लिए यह सबसे यादगार टूर्नामेंट होगा.”

पाकिस्तान के 14 प्लेयर्स पहली बार पहुंचे भारत, सिर्फ 1 खिलाड़ी पहले आया है हिन्दुस्तान, किससे खेलेगा पहला मैच?

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह की तारीफ

बाबर ने अपने इंस्‍टाग्राम पर लिखा ,’हैदराबाद में मिले प्‍यार और समर्थन से अभिभूत हूं.’ इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi)ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में लिखा-हैदराबाद, इंडिया..शानदार स्‍वागत. विकेटकीपर मोहम्‍मद रिजवान ने भी पोस्‍ट में लिखा-यहां लोगों द्वारा शानदार स्‍वागत मिला. हर चीजें आसानी से हो गई. अगले डेढ़ माह का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

WWE दिग्गज भी हुआ टीम इंडिया का फैन, भारत की जर्सी पहन इवेंट में मारी एंट्री, वर्ल्ड कप में कर रहा सपोर्ट

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, स्मां मीर, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन अली और शाहीन अफरीदी.

Tags: Irfan pathan, Pakistan cricket team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here