Home Sports World Cup से पहले आईसीसी और यूनिसेफ ने मिलाया हाथ, खास प्रोग्राम किया लॉन्च, जहां मंधाना ने सुनाई अपनी कहानी

World Cup से पहले आईसीसी और यूनिसेफ ने मिलाया हाथ, खास प्रोग्राम किया लॉन्च, जहां मंधाना ने सुनाई अपनी कहानी

0
World Cup से पहले आईसीसी और यूनिसेफ ने मिलाया हाथ, खास प्रोग्राम किया लॉन्च, जहां मंधाना ने सुनाई अपनी कहानी

[ad_1]

अहमदाबाद. भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले आईसीसी, बीसीसीआई और यूनिसेफ ने बच्चों के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल कार्यक्रम लॉन्च किया. CRIIIO 4 GOOD नाम के प्रोग्राम में बच्चों को लाइफ स्किल्स से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से बुधवार को 1000 बच्चों के साथ इसकी शुरुआत की गई. भारतीय महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बच्चों को इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने अपनी खेल जर्नी के बारे में बच्चों को बताया. मंधाना हाल ही में एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता. यह क्रिकेट में भारत का पहला मेडल भी है.

स्मृति मंधाना ने इस दौरान कहा कि मेरे लिए CRIIIO 4 GOOD से जुड़ना बेहद गर्व की बात है. मॉड्यूल में हम लड़कियों और लड़कों के बीच लाइफ स्किल और लैंगिक समानता के बारे में बात करने के लिए क्रिकेट का उपयोग करते हैं. इससे हम उन्हें आसानी से किसी बात को समझा सकते हैं. वहीं बीसीसीआई सचिव शाह ने कहा कि वर्ल्ड कप अगले 2 महीनों के दौरान भारत के बच्चों को प्रेरित करने के लिए तैयार है. प्रोग्राम न केवल क्रिकेट के मूल्यों को बढ़ावा देता है, बल्कि लैंगिक समानता के महत्व को भी बताता है. यह बच्चों के लिए बेहद जरूरी है.

क्रियो 4 गुड कार्यक्रम में क्रिकेट के उदाहरणों के जरिए बच्चों को जरूरी शिक्षा दी जाएगी. इसमें एनिमेटेड फिल्में भी दिखाई जाएंगी. फिल्मों के जरिए जीवन कौशल, लीडरशिप, समस्या समाधान, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, कम्यूनिकेशन, टीम वर्क और लक्ष्य निर्धारण के बारे में बताया जाएगा. वर्ल्ड कप की बात करें तो इसमें दुनियाभर की 10 टीमें शामिल हो रही हैं. 19 नवंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में 48 मुकाबले खेले जाने हैं.

Tags: BCCI, ICC, Smriti mandhana, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here