[ad_1]
हाइलाइट्स
कारगिल संघर्ष के दौरान हुआ था वर्ल्डकप 1999 का भारत-पाक मैच
वेंकटेश ने किया था सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन, 27रन देकर 5 विकेट लिए
भारत ने पाकिस्तान को 47 रन से हराकर देश को झूमने का मौका दिया था
नई दिल्ली. वैसे तो क्रिकेट के खेल में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का हर मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न होता है लेकिन वर्ल्डकप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दोनों टीमें हर हाल में जीत के इरादे से मैदान में उतरती हैं. भारत में ज्यादातर क्रिकेट फैंस की चाहत यही होती है-भले ही किसी अन्य टीम से हार जाएं, खिताब न जीत पाएं लेकिन पाकिस्तान को हर हाल में हराना है. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी क्रिकेटप्रेमियों की ऐसी ही भावनाएं होती है. हालांकि जीत-हार खेल का हिस्सा है लेकिन दोनों देशों के प्रशंसक आपसी प्रतिद्वंद्विता को दिल पर ले लेते हैं और हार को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते.
क्रिकेट वर्ल्डकप (वनडे) की बात करें तो टीम इंडिया को हराना पाकिस्तान के लिए अब तक सपना ही रहा है. दोनों देश वर्ल्डकप में सात बार आमने-सामने आए हैं और हर बार टीम इंडिया जीती है. भारत ने वर्ष 1992, 1996, 1999, 2003, 2011,2015 और 2019 के वर्ल्डकप में पाकिस्तान को शिकस्त दी है. वर्ल्डकप-2023 की बात करें तो दोनों टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाना है.
WC: हारिस रऊफ बोले ‘सेमीफाइनल की टीमें पता नहीं पर फाइनल खेलेगा पाकिस्तान’
वैसे तो भारत-पाकिस्तान के हर मैच को दोनों देशों के फैंस मुल्क की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं लेकिन सियासी कारणों ने वर्ल्डकप-1999 (World Cup 1999) के मुकाबले को हद से ज्यादा प्रतिष्ठापूर्ण बना दिया था. इसका कारण यह था कि यह मुकाबला, दोनों देशों के बीच कारगिल संघर्ष के दौरान खेला गया था. कारगिल में हमारे सेना के जवान, पाकिस्तानी घुसपैठियों से दो-दो हाथ कर रहे थे. पाकिस्तान की ‘दगाबाजी’ के कारण पूरे देश में गुस्सा चरम पर था. इन विषम स्थितियों के बीच भावना यही थी कि वैसे तो कभी भी पाकिस्तान से हार मंजूर नहीं है लेकिन इस वक्त को बिल्कुल भी नहीं..और अजहरुद्दीन की जांबाजों ने पाकिस्तान को 47 रन से हराकर देश को झूमने का मौका दिया था.
शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्या है मामला..
मेनचेस्टर में 8 जून 1999 को हुए इस मैच में तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और 27 रन देकर पांच शिकार किए थे. भारत की जीत के वे हीरो रहे और प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए थे. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 6 विकेट पर 227 रन का मामूली स्कोर ही बना पाई थी. राहुल द्रविड़ ने सर्वाधिक 61, कप्तान अजहर ने 59 और सचिन तेंदुलकर ने 45 रनों की पारी खेली थी.
World Cup: पहले ओवर में ही दो विकेट से जोरदार आगाज,अंत ऐसा जैसा किसी मैच का नहीं हुआ
भारत के इस स्कोर के जवाब में पाकिस्तान ने 100 रन तक पहुंचने के पहले ही पांच विकेट गंवा दिए थे. छठे विकेट के लिए इंजमाम और मोईन खान ने 46 रन जोड़कर हालात संभालने की कोशिश की लेकिन वेंकटेश ने इन दोनों को भी आउट कर दिया. 45.3 ओवर में पाकिस्तान टीम 180 रन पर ढेर हो गई थी. वेंकटेश प्रसाद ने 5, जवागल श्रीनाथ ने तीन और अनिल कुंबले ने दो विकेट लेकर पाकिस्तानी बैटिंग की कमर जोड़ दी थी और टीम को जीत का तोहफा दिया था.
.
Tags: Cricket news, Cricket world cup, India Vs Pakistan, Mohammad azharuddin, Venkatesh prasad, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 28, 2023, 16:45 IST
[ad_2]
Source link