Home Sports WC: 2 वॉर्म अप मैच.. दो पेंच, रोहित की दुविधा, कैसे फाइनल होगी प्लेइंग-11?

WC: 2 वॉर्म अप मैच.. दो पेंच, रोहित की दुविधा, कैसे फाइनल होगी प्लेइंग-11?

0
WC: 2 वॉर्म अप मैच.. दो पेंच, रोहित की दुविधा, कैसे फाइनल होगी प्लेइंग-11?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत का वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल हो गया है. चोटिल अक्षर पटेल के स्थान पर आर अश्विन को स्क्वॉड में जगह मिली है. विश्व कप में भारत का ओपनिंग मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई में है. इससे पहले टीम इंडिया को दो वॉर्म अप मैच खेलने हैं. इन दो मुकाबलों के जरिए भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 तय करने का मौका होगा.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह ने चोट के बाद शानदार वापसी की है. इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के सामने वॉर्म अप मैच में कुछ दुविधाएं होंगी, जिन्हें दूर करना होगा. भारत को पहला वॉर्म अप मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड से खेलना है और इसके बाद नीदरलैंड्स से 3 अक्टूबर को मुकाबला है.

भारत के सामने सबसे बड़ी दुविधा ये है कि क्या प्लेइंग-11 में ईशान किशन की जगह बनती है और मध्य क्रम में टीम किसके साथ जाएगी श्रेयस अय्यर या तूफानी बैटर सूर्यकुमार यादव.

क्या ईशान को मौका मिलेगा?
ईशान किशन ने अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग में काफी सुधार किया है. बीते 12 महीने में वो करीब 50 की औसत से रन बना रहे. उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की पारी खेलकर ये साबित किया था कि वो एंकर रोल यानी पारी को संभालने का काम भी बखूबी अंजाम दे सकते हैं. वो ओपनिंग करने के साथ ही पांच नंबर पर भी खेल चुके हैं लेकिन जब प्राथमिकता की बात आती है तो श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर में टीम की पहली पसंद होंगे. अय्यर ने इंदौर में शतक जड़कर अपना दावा भी मजबूत कर लिया है. हालांकि, ईशान भी टीम के लिए अहम हैं. क्योंकि टॉप-6 में अगर खेलते हैं तो वो इकलौते बाएं हाथ के बैटर होंगे, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों और स्पिनर के खिलाफ विश्व कप में टीम इंडिया के काम आ सकते हैं.

ऐसे में ये देखना होगा कि क्या ईशान को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में मौका मिलता है या नहीं. इंग्लैंड के पास सैम करेन, रीस टॉप्ली जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.

श्रेयस या सूर्या किसे मिलेगा मौका?
भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने दूसरी दुविधा ये होगी कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव में से किसे मध्य क्रम में तरजीह दें. अय्यर एंकर रोल निभाने में परफेक्ट हैं तो दूसरी सूर्यकुमार के पास एक्स फैक्टर हैं. वो चल निकले तो फिर उनके तूफान को रोकना किसी के बस की बात नहीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर वनडे में भारत सूर्यकुमार यादव की 37 गेंद में 72 रन की पारी के कारण ही 399 रन का पहाड़ खड़ा कर पाया था.

World Cup का सबसे अनलकी खिलाड़ी! पहले धोनी ने नहीं दिया मौका, 8 साल बाद फिर टीम में मिली जगह, लेकिन…

अगर श्रेयस अय्यर खेलते हैं तो फिर भारत अतिरिक्त बैटर के साथ नहीं जाएगा और सूर्यकुमार के स्थान पर हार्दिक पंड्या 6 नंबर पर मैच फिनिशर का रोल निभाएंगे. केएल राहुल पांच नंबर पर बैटिंग करेंगे. इस सूरत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के ओपनिंग मैच में सूर्या की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बनेगी.

Tags: India vs Australia, Ishan kishan, Rohit sharma, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here