[ad_1]
हाइलाइट्स
बाबर आजम मैदान में बने खरगोश.
स्टंप बचाने के लिए चुपके-चुपके गेंद का किया पीछा.
VIDEO देख हंसी रोकना हुआ मुश्किल.
नई दिल्ली. पाकिस्तानी होनहार बल्लेबाज एवं कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह खरगोश की तरह बॉल के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि बल्लेबाजी के दौरान जब गेंद उनसे मिस हो जाती है तो वह तेजी से पीछे मुड़ते हैं कि कहीं गेंद स्टंप में ना जा लगे, लेकिन सुखद भरी खबर यह रही कि गेंद ऑफ स्टंप के बगल से गुजर गई. इस बीच उन्हें मजाकिया अंदाज में गेंद का पीछा करते हुए देखा गया.
बाबर आजम (Babar Azam) का यह नटखट वीडियो क्रिकेट प्रेमियों को खूब भा रहा है. फैंस अपने चहेते खिलाड़ी के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और विचार भी साझा कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पहला मजेदार पल.’ वहीं दुसरे फैन ने बाबर के इस वीडियो को फायर बताया है.
Some fun from Babar Azam on the field❤️.#PAKvNZ | #PAKvsNZ | #BabarAzam
— World Cup (@World_Cup_23) September 29, 2023
यह भी पढ़ें- विराट कोहली का जिगरी यार निकला बाबर आजम का दोस्त, सोशल मीडिया पर VIDEO मचा रहा है तहलका
वॉर्म अप मैच में बाबर का जलवा:
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वॉर्म अप मैच में बाबर आजम का बल्ला जमकर चला. उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 84 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 95.23 की स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले.
हैदराबाद में पाकिस्तान ने बनाए 345 रन:
हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 345 रन बनाने में कामयाब रही. ग्रीन टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान ने 103 रन की सर्वाधिक शतकीय पारी खेली. उनके अलावा कप्तान बाबर आजम (80) और सऊद शकील (75) अर्द्धशतक लगाने में कामयाब रहे.
बाबर आजम का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
बाबर ने ग्रीन टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक कुल 261 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 291 पारियों में 12666 रन निकले हैं. बाबर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 शतक और 84 अर्द्धशतक दर्ज है. बाबर के बल्ले से टेस्ट की 88 पारियों में 3772, वनडे की 105 पारियों में 5409 और टी20 की 98 पारियों में 3485 रन निकले हैं.
.
Tags: Babar Azam, Icc world cup, Pakistan vs New Zealand, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 29, 2023, 20:49 IST
[ad_2]
Source link