[ad_1]
बॉलीवुड, टॉलीवुड और कॉलीवुड अब हर सिनेमा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रूप में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। जहां बॉलीवुड के सितारे, टॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं, तो वहीं, एक के बाद एक साउथ सितारे भी हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर अपना फैनबेस और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। कोविड के बाद से यह सिलसिला और तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जो इन दिनों हिंदी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में ये सेलेब्स साउथ इंडस्ट्री में अवसर तलाश रहे हैं। साथ ही एक बार फिर अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर छा जाने को तैयार हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन सी नामचीन हस्तियां शामिल हैं, चलिए जान लेते हैं-
सैफ अली खान ने बीते लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में अपना जलवा नहीं बिखेरा है। अभिनेता को बीते दिनों साउथ की बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रावण के किरदार में देखा गया। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। साथ ही सैफ को भी उनके किरदार और अभिनय के लिए जमकर ट्रोल किया गया। आने वाले दिनों में सैफ अली खान को तेलुगु अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। फिल्म ‘देवारा’ में सैफ खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ जल्द ही हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
अर्जुन रामपाल अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से वह बॉलीवुड फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। ऐसे में अर्जुन के जरिए भी साउथ में अवसर तलाश किए जाने की जानकारी है। अभिनेता ने बालकृष्णा की फिल्म ‘भगवंत केसरी’ साइन की है। इस मूवी में अभिनेता को विलेन के किरदार में देखा जाएगा।
[ad_2]
Source link