Home Sports Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, अचानक टीम का छोड़ा साथ!

Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, अचानक टीम का छोड़ा साथ!

0
Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, अचानक टीम का छोड़ा साथ!

[ad_1]

ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्म अप मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद, टीम इंडिया अपने अगले मैच में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है. ये मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. वह चानक टीम इंडिया का साथ छोड़ निजी कारणों से मुंबई लौट गए हैं. बता दें टीम इंडिया को नीदरलैंड के खिलाफ ये वॉर्म अप मैच 3 अक्टूबर को खेलना है.

विराट कोहली ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम मैनजेमेंट से अनुमति लेने के बाद गुवाहाटी से मुंबई के लिए उड़ान भरी और उनके सोमवार को अपने साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है. वहीं, टीम इंडिया रविवार शाम एक विशेष फ्लाइट के जरिए चार घंटे की यात्रा करके गुवाहाटी से तिरुवनंतपुरम पहुंची. कोहली ने पर्सनल इमरजेंसी की वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट से छुट्टी ली है. कोहली सोमवार शाम तक टीम से जुड़ते हैं तो वह शायद मैच का हिस्सा होंगे.

तिरुवनंतपुरम में कैसा रहेगा मौसम

भारत अभी तक अभ्यास में मैदान पर नहीं उतरा है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ उसका मैच भी एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया था. वहीं, Weathercom के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. पूरे मैच के दौरान बारिश की 90% संभावना है और बादल भी छाए रहने की संभावना है. ऐसे में इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर,  रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर.

वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

भारत vs ऑस्ट्रेलिया: रविवार, 8 अक्टूबर – चेन्नई
भारत vs अफगानिस्तान: बुधवार, 11 अक्टूबर – दिल्ली
भारत vs पाकिस्तान: रविवार, 15 अक्टूबर – अहमदाबाद
भारत vs बांग्लादेश: गुरुवार, 19 अक्टूबर – पुणे
भारत vs न्यूजीलैंड: रविवार, 22 अक्टूबर – धर्मशाला
भारत vs इंग्लैंड: रविवार, 29 अक्टूबर – लखनऊ
भारत vs श्रीलंका: गुरुवार, 2 नवंबर – मुंबई
भारत vs साउथ अफ्रीका: रविवार, 5 नवंबर – कोलकाता
भारत vs नीदरलैंड: शनिवार, 11 नवंबर – बेंगलुरु

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here