[ad_1]
Vladimir Putin secret Girlfriend: रूस के प्रभावशाली नेता और पूर्व खुफिया (केजीबी) अधिकारी व्लादिमीर पुतिन की जिंदगी को लेकर हमेशा लोगों में काफी दिलचस्पी रहती है. पिछले साल फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से लोगों के बीच यह रुचि फिर से बढ़ गई है. अब पुतिन की गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली पूर्व रूसी जिमनास्ट अलीना काबेवा का एक पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
इस इंटरव्यू में अलीना अपने आदर्श पुरुष के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं. इसे मूल रूप से 2008 में रिकॉर्ड किया गया था. 2008 में ही मॉस्को स्थित एक अखबार ने पहली बार इस मामले पर रिपोर्ट दी थी. पुतिन और काबेवा दोनों ने कभी भी एक-दूसरे के साथ रोमांटिक रूप से शामिल होने की बात स्वीकार नहीं की है.
फिर भी रूसी राष्ट्रपति और उनकी करीबी सहयोगी काबेवा के बारे में बहुत कुछ कहा गया है. ये इंटरव्यू जब लिया गया था तब वे 24 साल की थीं. उन्हें रूसी स्कूली बच्चों के एक समूह के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. उन्होंने 2004 में एथेंस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. जिसके बाद से वे रूस में सबसे प्रसिद्ध लोगों में से एक बना गई थीं.
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में इस इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा गया कि जब एक लड़के ने काबेवा से पूछा कि क्या आप अपने आदर्श व्यक्ति से मिली हैं? वह कुछ सेकंड के लिए रुकती हैं, अपनी कुर्सी घुमाती हैं और कहती हैं, “मैं उनसे मिल चुकी हूं.” एक और लड़की पूछती है कि मिस्ट्री बॉयफ्रेंड कौन है. तब वे कहती हैं कि एक आदमी, एक बहुत अच्छा आदमी, एक महान आदमी. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं.
2008 में, जिस वर्ष यह साक्षात्कार रिकॉर्ड किया गया था तब पुतिन की उनकी पहली पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेटनाया से शादी हुई थी. 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. वीडियो में काबेवा से यह भी पूछा गया कि क्या वह कभी किसी विवाहित व्यक्ति को उसकी पत्नी और परिवार से दूर ले जाएंगी.
उन्होंने कहा, “अगर कोई पुरुष पहले से ही किसी दूसरी महिला को देख रहा है और उससे बात कर रहा है तो परिवार में समस्या पहले ही हो चुकी है.” “ऐसी स्थिति में, उस परिवार में कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता.” यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन को आखिरी चीज क्या दी थी. काबेवा ने कहा कि उन्होंने उसे “एक अलास्का कोट, फर वाला एक कोट गिफ्ट में दिया था.
उन्होंने 2006 में जिम्नास्टिक से संन्यास ले लिया और क्रेमलिन समर्थक निजी मीडिया कंपनी, द नेशनल मीडिया ग्रुप में निदेशक बनने से पहले पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी के लिए सांसद बनीं. इस साल मार्च में इंडिपेंडेंट ने बताया कि पुतिन ने काबेवा (अब 39 वर्ष) और उनके बच्चों के लिए बड़ी संपत्तियों पर गुप्त रूप से लाखों खर्च किए हैं. यह रिपोर्ट क्रेमलिन द्वारा प्रतिबंधित रूसी विपक्षी वेबसाइट समाचार पोर्टल द प्रोजेक्ट द्वारा की गई जांच पर आधारित थी. इसमें कहा गया था कि काबेवा और पुतिन मास्को से लगभग 250 मील उत्तर-पश्चिम में एक आलीशान महल में एक साथ रह रहे हैं.
.
[ad_2]
Source link