Home Sports Asian Games: क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने मुश्किल टीम, पाकिस्तान को आसान विरोधी, पूरा शेड्यूल

Asian Games: क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने मुश्किल टीम, पाकिस्तान को आसान विरोधी, पूरा शेड्यूल

0
Asian Games: क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने मुश्किल टीम, पाकिस्तान को आसान विरोधी, पूरा शेड्यूल

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की. अब टीम इंडिया एक नहीं दो बड़े टूर्नामेंट में एक साथ खेलने खिताब पर नजरें जमाए बैठी है. एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है जबकि आईसीसी वनडे वर्ल्ड की शुरुआत होनी है. भारतीय टीम को रैंकिंग के आधार पर एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह मिली थी. सारे मुकाबलों का कार्यक्रम सामने आ चुका है.

एशियन गेम्स के ग्रुप मुकाबलों के खत्म होने का इंतजार हर किसी को था. भारतीय टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला किस टीम के साथ होगा इसे जानने को सभी बेकरार थे. आईसीसी रैंकिंग में टॉप पोजिशन हासिल करने वाली टीमों के एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में सीधा जगह मिली थी. जबकि ग्रुप मुकाबलों में टॉप 4 की टीम ने अपनी जगह अंतिम 8 में बनाई है. क्वार्टर फाइनल के मुकाबले 3 अक्टूबर से खेले जाने हैं.

भारत के सामने मुश्किल चुनौती
एशियन गेम्स के पहले ही मुकाबले में मंगोलिया के खिलाफ 314 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करते हुए जिस टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था वह भारत के सामने होगी. नेपाल की टीम के साथ भारत का सामना एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल में होने जा रहा है. 3 अक्टूबर को भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ खेलने उतरेगी. भारतीय समय से मुताबिक सुबह 6.30 में इस मैच को खेला जाएगा.

पाकिस्तान के सामने आसान टीम
एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान की टीम के सामने हांग कांग की टीम होगी. टूर्नामेंट में हांग कांग की टीम का प्रदर्शन औसत रहा है. दोनों ही मुकाबले में टीम ने गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की है. पहले मैच में कोलंबिया को 70 रन पर समेटा था जबकि दूसरे मुकाबले में जापान को 127 रन पर ऑल आउट किया था.

Tags: Asian Games, India Vs Pakistan, Rinku Singh, Ruturaj gaikwad, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here