[ad_1]
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ : इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 12 अक्टूबर से वर्ल्ड कप मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के पांच मैचों के आयोजन के लिए इकाना स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो चुका है. लेकिन अभी भी कहीं ना कहीं लोगों के अंदर यह डर है कि इकाना की पिच पर भारत की टीम कमाल कर पाएगी या नहीं, क्योंकि इकाना की पिच को हार्दिक पांड्या ने बेहद खराब करार दिया था. इस मामले ने इतना ज्यादा तूल पकड़ लिया था कि इसके बाद क्यूरेटर को हटा दिया गया था.
वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया कि इकाना स्टेडियम में पुरानी पिच को बहुत अच्छे से तैयार किया गया है. इसमे जो कमियां थीं उसे दूर कर दिया गया है और इस पिच पर चार मैच भी खेले जा चुके हैं, जिनमें यह पिच अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यह पिच नई बनाई गई हैं तो आपको बता दूं यह पिच नई नहीं है. पूरी पिच की जांच हो चुकी है.
इकाना स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निदेशक युद्धवीर सिंह ने यह भी कहा कि बहुत अच्छे स्टैंडर्ड की पिच तैयार हुई हैं. उन्होंने कहा कि स्कोर कितना बनेगा यह पिच पर निर्भर नहीं करता है. खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे कितना अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो अच्छा प्रदर्शन करेगा पिच उसी का साथ देगी. उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं. शासन प्रशासन पूरा मदद कर रहा है. डाइट लिस्ट खिलाड़ियों की तैयार कर ली गई है.
दो मिट्टियों से बनाई गई है 9 पिच
इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के एमडी उदय सिन्हा ने बताया कि स्टेडियम में नौ पिच है.जिनमें की पांच पिच लाल मिट्टी की बनी हैं और चार पिच काली मिट्टी की बनी हुई है. दोनों ही पिच पर खेल होगा. क्यूरेटर जाकर इसकी पूरी जांच कर चुके.
.
Tags: Cricket news, Lucknow news, Sports news, Uttar Pradesh News Hindi, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 13:09 IST
[ad_2]
Source link