[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने आखिरी बार वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को 2003 में हराया था
2007, 2011 और 2015 में दोनों टीमों का कोई मैच नहीं हुआ
WC 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से ही हारा था भारत
नई दिल्ली. क्रिकेट वर्ल्डकप ( Cricket World Cup) में वर्ष 1983 के बाद से भारतीय टीम (Team India) के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है. 1983 के वर्ल्डकप में कपिल देव (Kapil Dev) के जांबाजों ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था, इसके बाद से लगभग हर वर्ल्डकप में भारतीय टीम खिताब के दावेदार के तौर पर उतरी है. वर्ष 1992 और 2007 को अपवाद के तौर पर छोड़ दें तो हर वर्ल्डकप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा ही रहा है. 2011 के वर्ल्डकप में टीम चैंपियन बनी जबकि 2003 के वर्ल्डकप में उसे उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा. 1996, 2015 और 2019 के वर्ल्डकप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के इस दौर में एक टीम ऐसी भी है जिसे टीम इंडिया 2003 के बाद से नहीं हरा पाई है.
न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) वह टीम है जिसे भारत ने आखिरी बार 2003 के वर्ल्डकप में हराया था.टीम इंडिया ने तब न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की थी. बात दें, वर्ल्डकप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं जिसमेंसे तीन में भारत को जीत मिली है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बिना फैसले के समाप्त हुआ था.
World Cup: भारत का तीन टीमों के खिलाफ 100% जीत रिकॉर्ड, जानें किस टीम के खिलाफ है सबसे खराब
Last time when India defeated New Zealand in an ICC event:
– Virat Kohli was 14 years old.
– Rohit Sharma was 16 years old.
– MS Dhoni and Gautam Gambhir yet to make their debut.
– T20 format was not invented.
– Sachin had less than 9,000 Test runs.– The year was 2003…!!! pic.twitter.com/zgMx9JNAlo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 3, 2023
‘अब कोई इसे पर्ची नहीं कहेगा’: इमाम उल हक पर PCB ने किया ट्वीट तो फैन का आया रोचक कमेंट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच वर्ल्डकप 1975 में हुआ था जिसमें कीवी टीम ने चार विकेट से जीता था. वर्ल्ड कप-1979 को हुए मुकाबले में भी न्यूजीलैंड टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी. वर्ल्डकप 1983 में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला नहीं हुआ लेकिन वर्ष 1987 में हुए वर्ल्डकप में भारत ने दोनों मैचों में न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी. वर्ल्डकप 1992 में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में कीवी टीम ने 8 विकेट से बाजी मारी थी.
World Cup 2023: गौतम गंभीर ने बाबर आजम को लेकर विपक्षी टीमों के लिए जारी की चेतावनी..
न्यूजीलैंड की जीत का यह क्रम वर्ल्डकप 1999 में भी जारी रहा, दोनों टीमों के बीच हुए मैच में तब न्यूजीलैंड की टीम पांच विकेट से जीती थी. वर्ल्डकप 2003 में भारत ने न्यूजीलैंड को बेहद आसानी से 7 विकेट से शिकस्त दी थी. इस मैच में जहीर खान ने 4 विकेट लेते हुए कीवी टीम को 45.1 ओवर्स में 146 रन के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी. जवाब में भारत ने 147 रन का टारगेट महज तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था. मैच में मोहम्मद कैफ ने नाबाद 68 और राहुल द्रविड़ ने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी. दोनों टीमों के बीच 2007, 2011 और 2015 के वर्ल्डकप में कोई मैच नहीं हुआ. वर्ल्डकप 2019 में दोनों टीमों का राउंड रॉबिन मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कीवी टीम 18 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही थी. यह मैच भी बारिश से प्रभावित होने के कारण रिजर्व डे में पूरा हुआ था.
वर्ल्डकप 2023 की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को धर्मशाला में मुकाबला खेला जाना है. देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल कर पाती है या नहीं.
.
Tags: Cricket news, Cricket world cup, India vs new zealand, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 17:28 IST
[ad_2]
Source link