Home Breaking News PM Modi in Telangana: ‘एनडीए में शामिल होना चाहते थे केसीआर’; पीएम मोदी ने बताई राज की एक बात

PM Modi in Telangana: ‘एनडीए में शामिल होना चाहते थे केसीआर’; पीएम मोदी ने बताई राज की एक बात

0
PM Modi in Telangana: ‘एनडीए में शामिल होना चाहते थे केसीआर’; पीएम मोदी ने बताई राज की एक बात

[ad_1]

PM Narendra Modi Telangana Visit unveil projects worth Rs 8000 cr Ahead of Assembly elections Updates

PM Modi
– फोटो : Social Media

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना के निजामाबाद के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने 8,000 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चरण 1 की पहली 800 मेगावाट इकाई भी शामिल है इस दौरान उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया। दौरे के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार जिस प्रोजेक्ट की शुरूआत करती है उसे पूरा भी करके दिखाती है। मैंने 2016 में इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी, अब इसके लोकार्पण का सौभाग्य भी मुझे मिला है। यही हमारी सरकार का नया वर्क कल्चर है। 

एनडीए में शामिल होना चाहते थे केसीआर- पीएम मोदी

रैली में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा का समर्थन लेने के लिए एनडीए में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।  यहां एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि वह एक ऐसा राज बताने जा रहे हैं जो उन्होंने अब तक नहीं बोला है। 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की मेरी बहनों ने इतिहास बनाया है। कुछ ही दिन पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है। कांग्रेस और उसकी I.N.D.I. Alliance, ये घमंडिया गठबंधन 30 सालों से उसे रोक के रखे थे, उनको परवाह ही नहीं थी। भांति-भांति के चालाकियां करते थे, दिखावा करते थे और खेल दूसरा खेलते थे। लेकिन इस बार देश की माताओं-बहनों और नारी शक्ति की संगठित ताकत की वजह से सारे घमंडिया के लोगों को संसद के अंदर मजबूरी से समर्थन करना पड़ा है। 








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here