Home Sports Rest Of India Lifts Irani Cup: चेतेश्वर पुजारा भी नहीं लगा सके नैया पार, पूरी टीम नाकाम, 3 दिन में हुआ ईरानी ट्रॉफी का फैसला

Rest Of India Lifts Irani Cup: चेतेश्वर पुजारा भी नहीं लगा सके नैया पार, पूरी टीम नाकाम, 3 दिन में हुआ ईरानी ट्रॉफी का फैसला

0
Rest Of India Lifts Irani Cup: चेतेश्वर पुजारा भी नहीं लगा सके नैया पार, पूरी टीम नाकाम, 3 दिन में हुआ ईरानी ट्रॉफी का फैसला

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईरानी कप पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 3 में ही कब्जा कर लिया
सौराष्ट्र के 7 बल्लेबाज दूसरी पारी में दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके
पहली पारी में 29 रन बनाने वाले पुजारा दूसरी पारी में 7 रन बनाकर आउट हुए

नई दिल्ली. जिस टीम में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) जैसा दिग्गज बल्लेबाज हो, उस टीम का ये हाल होगा, शायद ही किसी ने सोचा हो. पुजारा को टीम इंडिया की दीवार कहा जाता है. इस मुकाबले में भी पुजारा से टीम को काफी उम्मीद थी लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके. यहां तक की सौराष्ट्र (SAU vs ROI) की पूरी टीम नाकाम रही. उसके बैटर रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest Of India) के गेंदबाजों के सामने जूझते नजर आए. नतीजा यह हुआ कि रेस्ट ऑफ इंडिया ने महज 3 दिन के भीतर ईरानी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) की अगुआई में रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर सौराष्ट्र को दूसरी पारी में 79 रन पर ढेर कर अपनी टीम को तीसरे दिन ही 175 रन से बड़ी जीत के साथ ईरानी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब दिलाया. रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 94 रन की बढ़त लेने के बाद स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर अपनी दूसरी पारी में 160 रन बनाकर सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य रखा. चेतेश्वर पुजारा और शेल्डन जैकसन जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की मौजूदगी वाली सौराष्ट्र की टीम हालांकि 34.3 ओवर में 79 रन पर सिमट गई जो ईरानी कप में न्यूनतम स्कोर है.

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने जयसूर्या वाले तेवर दिखाए, 59 गेंदों पर ठोकी सेंचुरी, फिर भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं होगा नाम

Asian Games IND vs NEP : सिर्फ एक मैच खेलकर टीम इंडिया कैसे पहुंच गई सेमीफाइनल में? यहां समझिए पूरा गणित

पुजारा दूसरी पारी में दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके
पहली पारी में 29 रन बनाने वाले पुजारा दूसरी पारी में केवल 7 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए जबकि शेल्डन जैकसन (03) ने खराब शॉट खेल कर अपना विकेट गंवाया. सौराष्ट्र के केवल 4 बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे. इनमें आठवें नंबर के बल्लेबाज धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए. सौरभ कुमार ने 43 रन देकर 6 विकेट लिए और इस तरह से मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया. उन्होंने पहली पारी में 65 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे. उनके अलावा शम्स मुलानी ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए. एक विकेट पुलकित नारंग को मिला.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 308 रन बनाए
रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए थे जिसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम 214 रन पर आउट हो गई. खेल आगे बढ़ाने के साथ पिच बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनती गई जिस पर दोनों टीम के बल्लेबाजों को स्पिनरों को खेलने में परेशानी हुई.

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम भी अपनी दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (49) और साइ सुदर्शन (43) से मिली अच्छी शुरुआत के बावजूद 160 रन पर आउट हो गई. उसने आखिरी 9 विकेट 43 रन के अंदर गंवाए. सौराष्ट्र की ओर से पार्थ ने 53 रन देकर 7 जबकि धर्मेंद्र जडेजा ने 65 रन देकर 3 विकेट लिए. पार्थ ने पहली पारी में 94 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

Tags: Cheteshwar Pujara, Hanuma vihari, Jaydev unadkat

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here