Home Breaking News Madhya Pradesh: टिकट मिलने के 12 दिन बार भी दिमनी क्यों नहीं आ रहे केंद्रीय मंत्री तोमर, कहीं ये वजह तो नहीं

Madhya Pradesh: टिकट मिलने के 12 दिन बार भी दिमनी क्यों नहीं आ रहे केंद्रीय मंत्री तोमर, कहीं ये वजह तो नहीं

0
Madhya Pradesh: टिकट मिलने के 12 दिन बार भी दिमनी क्यों नहीं आ रहे केंद्रीय मंत्री तोमर, कहीं ये वजह तो नहीं

[ad_1]

Madhya Pradesh: Why is Union Minister Narendra singh Tomar not coming to Dimani vidhan sabha

MP Election 2023: Narendra Singh Tomar
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों पर दांव खेला है। मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद बावजूद तोमर दिमनी सीट से दूरी बनाए हुए हैं। तोमर ग्वालियर-मुरैना के जिले की अलग-अलग विधानसभा में जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन वे दिमनी जाने को फिलहाल तैयार नहीं हैं। तोमर 2009 से ही केंद्र में हैं और अब पार्टी ने उन्हें वापस प्रदेश में सक्रिय कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्यों एक केंद्रीय मंत्री को दिमनी सीट से लड़ाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री तोमर के दिमनी विधानसभा में नहीं पहुंचने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने और उनके समर्थकों ने इस प्रश्न पर चुप्पी साध रखी है। वे लगातार आसपास के जिलों में भ्रमण करते हुए नजर आ रहे हैं। दिमनी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता और नेता अपने पार्टी के उम्मीदवार के स्वागत के लिए तैयार बैठे हैं। लेकिन अब तक उन्हें उनके दर्शन का सौभाग्य नहीं मिल सका है। कुल मिलाकर दिमनी विधानसभा सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की दूरी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे और यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर बीते दिनों मुरैना भी पहुंचे थे। वे यहां मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन में शामिल हुए। इतना ही नहीं दिमनी से लगी हुई अंबाह विधानसभा के पोरसा इलाके में पहुंचकर नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय विद्यालय के लिए भी भूमि पूजन किया। वह दिमनी विधानसभा को हेलीकॉप्टर से ऊपर से ही देखकर निकल गए। पांच अक्तूबर को भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना मुख्यालय पर नगर निगम मुरैना के कार्यक्रम में शामिल हुए।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here