[ad_1]
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म ‘फुकरे 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फ्रेंचाइजी फिल्म में भोली पंजाबन बनकर उन्होंने एक बार फिर दर्शकों पर जादू चलाया है। फिल्म ‘ओए लक्की! लक्की ओए’ से डेब्यू करने के बाद ऋचा ने कई अलग-अलग भूमिकाएं अदा की हैं। वह अनुराग कश्यप की ‘देव डी’ का हिस्सा भी बन सकती थीं। मगर, वह इस फिल्म को करने से चूक गईं। वह ऑडिशन में पास नहीं हो पाई थीं। इसकी वजह का खुलासा खुद ऋचा ने किया है।
बता दें कि अनुराग कश्यप की ‘देवडी’ का ऑडिशन अगर ऋचा चड्ढा पास कर लेतीं तो वह इस फिल्म का हिस्सा होतीं, बाद में वह किरदार कल्कि कोचलिन के हिस्से आया। हाल ही में ऋचा चड्ढा ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने वासन बाला के निर्देशन में अपने रोल के लिए ऑडिशन दिया, जो ‘देव डी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। लेकिन ऑडिशन के दौरान वह कैमरे से आई कॉन्टैक्ट नहीं कर पाईं, इसलिए ऑडिशन में पास नहीं हो सकीं।
[ad_2]
Source link