[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करने उतरी. टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी के दम पर कंगारू टीम की कमर तोड़ डाली. पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 199 रन पर ढेर हो गई. भारतीय फैंस टीम इंडिया के गेंदबाजी प्रदर्शन से खुश थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने उनको अच्छे से जश्न मनाने का मौका ही नहीं दिया.
भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऐसा कहर ढाया जिसके आगे कंगारू टीम रन बनाने को लाचार हो गई. रवींद्र जडेजा के तीन, कुलदीप यादव के 2 और बाकी गेंदबाजों के 1-1 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को भारत ने 199 रन पर ऑलआउट कर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने करारा वार किया. 2 रन पर भारत के 3 विकेट गिर गए थे तब विराट कोहली ने मास्टर क्लास इनिंग खेली. हालांकि 12 रन पर उनका एक कैच छूटा जिसकी वजह से इस पारी तक वह पहुंच पाए.
Virat Kohli just got a relief.
Catch missed by Australia#INDvsAUS #WorldCup2023 pic.twitter.com/kWkjFV7vmb
— Naveen Prasad (@inaveenpd) October 8, 2023
विराट के एक शॉट पर रुक गई थी सांसे
भारतीय टीम के धुरंधर विराट कोहली जब 12 रन के स्कोर पर थे तो जोस हेजलवुड की गेंद पर उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसने पूरे भारत समेट दुनियाभर के फैंस की सांसे रोक दी थी. 7.3 ओवर की गेंद को कोहली हवा में खेल बैठे, गेंद काफी देर हवा में रही विकेटकीपर एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श कैच लपकने दौड़े लेकिन दोनों के बीच कैच कौन लेगा इसको लेकर कन्फ्यूजन हुआ और मार्श इसे टपका बैठे.
शतक से चूके विराट कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का विराट कोहली ने भरपूर फायदा उठाया हालांकि वह शतक के करीब पहुंचकर अपना विकेट गंवा बैठे. भारतीय धुरंधर ने 116 गेंद पर 6 चौके जमाते हुए 85 रन की बेहतरीन पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया. केएल राहुल के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई.
.
Tags: India vs Australia, Mitchell Marsh, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 8, 2023, 20:49 IST
[ad_2]
Source link