Home Breaking News Election 2023: पांच राज्यों की चुनाव तारीखों से नतीजों तक कब क्या होगा? जानें 10 बड़े सवालों के जवाब

Election 2023: पांच राज्यों की चुनाव तारीखों से नतीजों तक कब क्या होगा? जानें 10 बड़े सवालों के जवाब

0
Election 2023:  पांच राज्यों की चुनाव तारीखों से नतीजों तक कब क्या होगा? जानें 10 बड़े सवालों के जवाब

[ad_1]

छत्तीसगढ़ 

1. चुनाव का कार्यक्रम क्या है?

कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों मतदान होगा।
पहले चरण के तहम सात और दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।
पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा।
पहले चरण लिए 13 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी।
20 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
पहले चरण में नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्तूबर को की जाएगी।
23 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा।
दूसरे चरण के लिए 21 अक्तूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।
30 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
दूसरे चरण के लिए 31 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
दो नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को होगी।

2. कितने मतदाता वोट डालेंगे? 

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 2.03 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

3. कितनी सीटों पर चुनाव, इनमें कितने आरक्षित? 

राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटों में से 10 सीटें एससी के लिए और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

4. वोट डालते समय कौन-कौन सा पहचान पत्र दिखा सकेंगे?

अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है और आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज है तो भी आप वोट कर सकेंगे। इसके लिए आपको इन 12 में से किसी एक पहचान पत्र को मतदान केंद्र पर दिखाना होगा। 

 

1. पासपोर्ट

2. ड्राइविंग लाइसेंस

3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।

4. PAN कार्ड

5. आधार कार्ड

6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।

7. मनरेगा जॉब कार्ड।

8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।

9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।

10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।

11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।

12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 

5. पोलिंग स्टेशन कितने होंगे? 

प्रदेश में 24,109 मतदान केंद्र होंगे। 

6. बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स के लिए क्या एलान हुआ? 

पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी।

7. मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है? 

प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल तीन जनवरी को समाप्त हो रहा है। 

8. 60.2 लाख नए मतदाता

राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

9. प्रत्याशियों को आपराधिक मामलों की जानकारी देनी होगी

चुनाव आयोग के मुताबिक, आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को तीन बार न्यूज पेपर में अपनी जानकारी विज्ञापित करानी होगी। वहीं राजनीतिक दलों को भी बताना पड़ेगा कि ऐसे प्रत्याशियों को टिकट देने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। 

10. नतीजे कब आएंगे?

चुनाव आयोग ने एलान किया कि राज्य में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। तीन दिसंबर को राज्य के चुनावी नतीजे आएंगे।  

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here