Home Sports कुलदीप यादव क्यों वनडे-टी20 में हो रहे इतने सफल? गेंदबाजी में क्या बदलाव किया? एक-एक बात बताई

कुलदीप यादव क्यों वनडे-टी20 में हो रहे इतने सफल? गेंदबाजी में क्या बदलाव किया? एक-एक बात बताई

0
कुलदीप यादव क्यों वनडे-टी20 में हो रहे इतने सफल? गेंदबाजी में क्या बदलाव किया? एक-एक बात बताई

[ad_1]

हाइलाइट्स

कुलदीप यादव क्यों बीते 1 साल से वनडे में इतने सफल हो रहे?
2023 में उन्होंने भारत के लिए अबतक सबसे अधिक विकेट लिए हैं

नई दिल्ली. कुलदीप यादव कुछ साल पहले लिमिटेड ओवर क्रिकेट में फॉर्म से जूझ रहे थे. उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी. हर किसी ने उनसे कहा कि उनकी गेंद की रफ्तार कम है लेकिन किसी ने ये नहीं बताया कि इसे बढ़ाना कैसे है? ये पूछने पर कि उन्होंने कैसे अपनी रफ्तार बढ़ाई जिससे बीते 1 साल में वो इतने सफल रहे हैं? इस पर कुलदीप भावुक हो गए और खुलकर अपने दिल की बात बताई.

कुलदीप ने कहा, “हर किसी ने मुझे कहा कि गेंद में रफ्तार की जरूरत है लेकिन किसी ने ये नहीं बताया कि इसे कैसे किया जाए. कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के ओपनिंग मैच में डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल का विकेट हासिल करने के बाद कहा कि उन्होंने खुद ही इस परेशानी का हल निकाला. टीम फिजियो आशीष कौशिक की सलाह उपयोगी साबित हुई थी. घुमाव वाली पिचों पर सबसे अहम चीज़ होती है कि गेंद किस गति से घूम रही है. धीमे घुमाव वाली पिचों पर गति में मिश्रण करना अहम होता है.”

फिजियो की एक सलाह कुलदीप के काम आई
इस चाइनामैन स्पिनर ने कहा, “जब मैं चोट से कमबैक कर रहा था तो फिजियो आशीष कौशिक ने कहा कि दाहिने पैर पर कम वजन देना है. मैंने प्रैक्टिस में वही किया और मैच सिचुएशन में मुझे इसका फर्क पता चला. यह रातोंरात नहीं हुआ था. मुझे दोबारा लय हासिल करने में करीब 6 महीने का वक्त लग गया था.”

कुलदीप ने इस साल सबसे अधिक विकेट लिए
कुलदीप का कमबैक, खासतौर पर बीते कुछ सालों में वनडे में तो गजब का रहा है. इस साल तो वो और कहर बरपा रहे हैं. कुलदीप ने इस साल 17 पारियों में 16.31 की औसत से 35 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 4.68 रहा. 2023 में किसी अन्य भारतीय गेंदबाज के नाम अधिक विकेट नहीं हैं. जबकि कुल मिलाकर केवल नेपाल के संदीप लामिछाने 43 विकेट के साथ उनसे आगे हैं.

‘समझ नहीं आ रहा था लोग क्यों मेरी इतनी आलोचना कर रहे थे…’ जीत दिलाने के बाद छलका केएल राहुल का दर्द

घुटने की सर्जरी कुलदीप के लिए टर्निंग पॉइंट रहा
2021 में घुटने की सर्जरी कराने के बाद कुलदीप के करियर में टर्निंग पॉइंट आया. रिहैब के दौरान भारतीय टीम के पूर्व फ़िज़ियो आशीष कौशिक ने उनसे दाएं पैर पर कम वजन डालने को कहा था और संभवतः ये ट्रिक काम कर गई और कुलदीप आज पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक और असरदार साबित हो रहे हैं. चेन्नई में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अहम विकेट लेकर इसे साबित किया.

‘मैं शुरुआत में घबराया हुआ था…’ रोहित शर्मा को किस बात का था डर, कब लगा कि जीत मिल जाएगी?

यह पूछने पर कि क्या टूर्नामेंट में आगे तीन स्पिन गेंदबाजों के लिए प्लेइंग-11 में जगह होगी. कुलदीप ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के बारे में नहीं पता लेकिन हमने देखा कि चेन्नई में 3 स्पिनरों को उतारा जा सकता है.

Tags: India vs Australia, Kuldeep Yadav, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here