[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का सांतवा मैच बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इंग्लैंड की ओर से धाकड़ बैटिंग देखने को मिल रही है. डेविड मलान मैच में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए. उन्होंने पहले मैच में अपनी सेंचुरी भी पूरी कर ली. मलान 107 गेंदों में 140 रन बनाकर आउट हुए. वही अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भी शानदार बल्लेबाजी की. वह 82 रन पर आउट हो गए. जो रूट ने इसके साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
इस मैच में जो रूट ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. दरअसल, वह इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. यह कारनामा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान किया. जो रूट वर्ल्ड कप के 19वें मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ग्राहम इससे पहले इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने 21 मैचों में 897 रन बनाए थे. साल 1990 में भारत के खिलाफ गूच ने टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था.
World Cup 2023: टीम इंडिया को कोई कमी?… ‘सर’ रवींद्र जडेजा ने दिया जवाब
वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी में तीसरे स्थान पर इयान बेल हैं. जिन्होंने 21 मैचों में 718 रन बनाए हैं. वही चौथे पर एलन लैम्ब हैं. उनके नाम 19 मैचों में 656 रन है.
बता दें कि जो रूट ने विश्व कप के 19 मैच में 3 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. स्ट्राइक रेट करीब 90 के आस- पास का रहा है. जो रूट अगर लगातार इसी फॉर्म में रहे तो वह इस साल विश्व कप में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. वह विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर थे.
.
Tags: England, Graham Gooch, Joe Root, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 10, 2023, 14:39 IST
[ad_2]
Source link