Home Breaking News Chandrababu Naidu: नारा लोकेश ने दिल्ली में शाह से की मुलाकात, जेल में बंद पिता नायडू की जान को बताया खतरा

Chandrababu Naidu: नारा लोकेश ने दिल्ली में शाह से की मुलाकात, जेल में बंद पिता नायडू की जान को बताया खतरा

0
Chandrababu Naidu: नारा लोकेश ने दिल्ली में शाह से की मुलाकात, जेल में बंद पिता नायडू की जान को बताया खतरा

[ad_1]

Chandrababu Naidu Nara Lokesh met Shah told father life danger in jail

नारा लोकेश और अमित शाह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)  के महासचिव नारा लोकेश ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह से अपने पिता नायडू की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई।

लोकेश ने मुलाकात के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे राज्य मशीनरी के दुरुपयोग और उनके पिता के खिलाफ बदले की भावना की कार्रवाई से अवगत कराया। साथ ही जेल की खराब स्थिति से भी अवगत कराया, जहां उनके पिता की जान को खतरा है। 

आंध्र प्रदेश पुलिस ने टीडीपी प्रमुख नायडू को कौशल विकास घोटाला मामले में 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था, तब से वह आंध्र प्रदेश की राजमुंदरी सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी न्यायिक हिरासत 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here