Home Sports IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले बोले शार्दुल ठाकुर- हमें जब कहेंगे, तब खेलने को तैयार

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले बोले शार्दुल ठाकुर- हमें जब कहेंगे, तब खेलने को तैयार

0
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले बोले शार्दुल ठाकुर- हमें जब कहेंगे, तब खेलने को तैयार

[ad_1]

Shardul Thakur Statement : भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) में दमदार प्रदर्शन किया है और अभी तक के अपने दोनों मैच जीते. धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में खेल रही इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को मात दी. इसी बीच टीम इंडिया के पेसर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने आराम और थकान को लेकर बड़ा बयान दिया है.

2 दिन के अंतर पर 2 मैच

भारतीय टीम ने 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला. अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को 2 दिन के अंदर ही दूसरा मैच खेलना पड़ रहा है. इसी पर शार्दुल ने अपनी बात रखी है. शार्दुल हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच का हिस्सा नहीं थे, उन्हें अफगानिस्तान से मैच में मौका दिया गया. 

‘हमें जब बोला जाएगा…’

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच (शनिवार) के पहले सिर्फ 2 दिन के समय के बारे में बारे में पूछे जाने पर शार्दुल ठाकुर ने कहा, ‘मैचों का कार्यक्रम हमारे हाथ में नहीं है. हम जब भी बोला जाएगा, हम खेलने के लिए तैयार रहेंगे. इस मैच के बाद हमारे पास 2 दिन का ही समय है. ऐसे में हमारा ध्यान थकान से उबरने पर है.’

अभी खुशी मनाने दो

भारतीय टीम के लिए 127 विकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि टीम अभी इस जीत का जश्न मनाएगी और अहमदाबाद पहुंचने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में सोचेगी. 
उन्होंने कहा, ‘हम एक बार में एक मैच के बारे में सोच रहे हैं. अभी इस जीत की खुशी मनाने दीजिए. हम जब अहमदाबाद पहुंचेंगे तब पाकिस्तान के मैच के बारे में सोचेंगे. हमने टूर्नामेंट से पहले टीम ने सारी तैयारियां कर ली हैं. अब अपनी योजनाओं को मैदान पर उतारने का वक्त है.’ (PTI से इनपुट)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here