Home Sports IND vs PAK: शानदार प्रदर्शन के बावजूद हसन अली से पाकिस्‍तानी दिग्‍गज खुश नहीं, बताई खामी

IND vs PAK: शानदार प्रदर्शन के बावजूद हसन अली से पाकिस्‍तानी दिग्‍गज खुश नहीं, बताई खामी

0
IND vs PAK: शानदार प्रदर्शन के बावजूद हसन अली से पाकिस्‍तानी दिग्‍गज खुश नहीं, बताई खामी

[ad_1]

हाइलाइट्स

इस वर्ल्‍डकप में पाकिस्‍तान की ओर से सर्वाधिक विकेट हसन अली ने लिए
इस दौरान हसन की इकोनॉमी 6 के ऊपर की रही है
आकिब जावेद बोले-नई बॉल के अच्‍छे बॉलर नहीं हैं हसन

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में शनिवार 14 अक्‍टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्‍तान (India Vs Pakistan) के ‘हाईवोल्‍टेज’ मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम पर खेला जाएगा और इसमें फैंस को रोमांचक क्रिकेट की ‘दावत’ मिलने की पूरी उम्‍मीद है. कारण यह है कि अपने शुरुआत दो मुकाबले जीतकर दोनों ही टीमें विश्‍वास से भरी हुई हैं. पाकिस्‍तान ने जहां अपने शुरुआती मैचों में नीदरलैंड्स और श्रीलंका को शिकस्‍त दी है, वहीं रोहित शर्मा की भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया और अफगानिस्‍तान पर भारी पड़ी है.

वर्ल्‍डकप में दोनों टीमों के पिछले रिकॉर्ड के देखें तो भारत का पलड़ा भारी है. भारत ने अब तक वनडे वर्ल्‍डकप में पाकिस्‍तान के खिलाफ अपने सातों मैच जीते हैं लेकिन रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही बनते हैं. यह भी नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्‍तान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्‍डकप का सबसे बड़ा स्‍कोर चेज करते हुए छह विकेट की बेहतरीन जीत हासिल की है.

टीम की बैटिंग फॉर्म में है और अब्‍दुल्‍ला शफीक और मो. रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ शतक बनाए थे. बॉलिंग की बात करें तो हसन अली (Hassan Ali) अब तक पाकिस्‍तान के इस वर्ल्‍डकप के सबसे कामयाब बॉलर साबित हुए हैं, उन्‍होंने दो मैचों में छह विकेट लिए हैं जबकि हारिस रऊफ (Haris Rauf) के खाते में पांच विकेट हैं. हसन अली के इस प्रदर्शन के बावजूद शोएब अख्‍तर (Shoaib Akhtar)और आकिब जावेद (Aaqib Javed)  पूरी तरह संतुष्‍ट नहीं हैं.

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा मौसम, जानें सबकुछ

दोनों ही मैचों में हसन ने शाहीन शाह अफरीदी के साथ पाकिस्‍तानी बॉलिंग की शुरुआत की है. आकिब जावेद ने नई बॉल से इस गेंदबाज के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है. बता दें, हसन का वर्ल्‍डकप में इकोनॉमी अभी 6.11 का है यानी उन्‍होंने हर ओवर में छह से अधिक रन खर्च किए हैं.

क्रिकेट पाकिस्‍तान डॉट काम की रिपोर्ट के अनुसार, आकिब ने कहा, ‘अगर आप हसन के रिकॉर्ड को देखें तो वह कभी नई बॉल का बेहतरीन बॉलर नहीं रहा. ऐसे में यदि किसी दिन शाहीन की गेंदों की पिटाई हुई तो पाकिस्‍तान टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.’ उन्‍होंने कहा कि हारिस रऊफ भी वन चेंज बॉलर के तौर पर प्रभावी रहते हैं और अपनी गेंदों की गति से विपक्षी बैटरों की परीक्षा लेते हैं.

World Cup 2023: टीम इंडिया का यह बैटर चला तो पाकिस्‍तान की आएगी शामत, इस टीम के खिलाफ वनडे में 168 का है औसत

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर की भी पाकिस्‍तानी बॉलरों को लेकर इसी तरह की राय है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा बॉलर अब तक वनडे की जरूरत के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. ये बॉलर अभी तक वनडे के बॉलर के रोल में खरे नहीं उतरे हैं. बता दें, बैटिंग के बजाय बॉलिंग को आमतौर पर पाकिस्‍तान का मजबूत पक्ष माना जाता है लेकिन इस वर्ल्‍डकप में अब तक स्‍टोरी उलट रही है.

IND vs PAK: पाकिस्‍तान के खिलाफ सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देता था यह गेंदबाज, वर्ल्‍ड कप में 9 का है औसत

पाकिस्‍तानी गेंदबाजी अब तक बिखरी हुई नजर आई है. नीदरलैंड्स जैसी टीम भी पाकिस्‍तान के खिलाफ 200+ का स्‍कोर बनाने में सफल रही है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में तो पाकिस्‍तानी गेदबाजों ने 344 रन लुटाए. वह तो भला हो अब्‍दुल्‍ला शफीक और रिजवान का, जिनके शतक के सहारे पाकिस्‍तान जीत हासिल करने में सफल रही.

इसके अलावा कप्‍तान बाबर आजम का फॉर्म भी पाकिस्‍तानी खेमे की चिंता बढ़ा रहा है. वर्ल्‍डकप के दोनों मैचों में बाबर बड़ा स्‍कोर नहीं बना पाए हैं. पहले में वे 5 और दूसरे मैच में 10 रन बनाकर आउट हुए थे. वैसे भी बाबर का भारत के खिलाफ वनडे में बैट से प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है.

Tags: Aaqib Javed, Hassan Ali, India Vs Pakistan, Shoaib Akhtar, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here