Home Sports ओलंपिक में क्रिकेट का पहला गोल्ड किसने जीता? कितने दिन चला था मुकाबला, नहीं बने थे 200 रन

ओलंपिक में क्रिकेट का पहला गोल्ड किसने जीता? कितने दिन चला था मुकाबला, नहीं बने थे 200 रन

0
ओलंपिक में क्रिकेट का पहला गोल्ड किसने जीता? कितने दिन चला था मुकाबला, नहीं बने थे 200 रन

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो गई है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी यानी आईओसी ने शुक्रवार को मुंबई में बैठक के दौरान इसकी घोषणा की. हालांकि अंतिम फैसला 16 अक्टूबर को वोटिंग के बाद होगा. क्रिकेट के मुकाबले 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में दिखेंगे. 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक गेम्स में वापसी हो रही है. पहली और एकमात्र बार क्रिकेट को 1900 पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था. तब 2 टीमें इसमें शामिल हुई थीं और 2 दिन चले एकमात्र मुकाबले के बाद ब्रिटेन को गोल्ड मेडल जबकि फ्रांस को सिल्वर मिला था. 2028 ओलंपिक में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट के आधार पर खेला जा सकता है. इस पर फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी करेगा.

1900 ओलंपिक में हुए क्रिकेट के एकमात्र मुकाबले की बात करें, तो ब्रिटेन की टीम पहले खेलते हुए पहली पारी में सिर्फ 117 रन बना सकी. जवाब में फ्रांस की टीम पहली पारी में सिर्फ 78 रन पर सिमट गई. इस तरह से ब्रिटेन को 39 रन की बढ़त मिली. दूसरे दिन 20 अगस्त 1900 को ब्रिटेन ने दूसरी पारी 5 विकेट पर 145 रन बनाकर घोषित कर दी. इस तरह से फ्रांस को 185 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में फ्रांस की टीम सिर्फ 26 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ब्रिटेन को 158 रन से जीत मिली और उसने गोल्ड पर कब्जा कर लिया. यानी किसी भी पारी में 200 रन का स्कोर नहीं बना.

कोई बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंचा
फ्रांस की ओर से दूसरी पारी में कोई भी बैटर दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था. 8 रन बेस्ट स्कोर रहा. 1900 ओलंपिक में सिर्फ एक मैच से मेडल का फैसला हुआ. अमेरिका में लगातार क्रिकेट के इवेंट होने जा रहे हैं. 2024 जून में टी20 वर्ल्ड कप संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है. अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भी क्रिकेट के मुकाबले अमेरिका में होने हैं.

Cricket included in 2028 Los Angles Olympic: ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, 128 साल बाद फिर मैदान पर लगेंगे चौके-छक्के

कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में पहले ही क्रिकेट खेला जा चुका है. पिछले दिनों चीन में हुए एशियन गेम्स की बात करें, तो भारतीय महिला और पुरुष टीम पहली बार उतरीं. दोनों ही टीमों ने गोल्ड मेडल भी जीता. ऐसे में भारतीय टीम ओलंपिक में भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी.

Tags: 2028 Olympics, Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here