Home Sports विराट कोहली या रोहित नहीं! नवीन उल हक इस खिलाड़ी को करना चाहते हैं टीम में शामिल, जिता चुका है WC

विराट कोहली या रोहित नहीं! नवीन उल हक इस खिलाड़ी को करना चाहते हैं टीम में शामिल, जिता चुका है WC

0
विराट कोहली या रोहित नहीं! नवीन उल हक इस खिलाड़ी को करना चाहते हैं टीम में शामिल, जिता चुका है WC

[ad_1]

नई दिल्ली. विराट कोहली बेशक मौजूदा समय में विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. दुनिया भर के क्रिकेटर्स उनकी जमकर तारीफ करते हैं. कई क्रिकेटर्स को तो विराट का एग्रेशन काफी पसंद है. शादाब खान, इमाम उल हक जैसे खिलाड़ी ऐसा पहले कह भी चुके हैं. लेकिन विराट कोहली के ‘दुश्मन’ कहे जाने वाले नवीन उल हक ने विराट कोहली को इग्नोर कर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को अपनी टीम में शामिल करने की बात की.

दरअसल, आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें कई खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नवीन उल हक से पूछा जा रहा है कि अगर आपको एक मौका दिया जाए किसी खिलाड़ी को दूसरी टीम से अपनी टीम में शामिल करने का मौका मिले तो आप किसे करोगे. नवीन उल हक ने इसका जवाब देते हुए ना रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली का नाम लिया. उन्होंने कहा,” जोस बटलर”. वीडियो में सूर्यकुमार यादव, जिमी नीशम, एडम जंपा और हसन अली जैसे खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. सभी खिलाड़ी जोस बटलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मिकी ऑर्थर के ‘BCCI इवेंट’ वाले बयान पर आया ICC का जवाब, चेयरमैन बोले- हम समीक्षा करेंगे…

सूर्यकुमार यादव ने कहा,”मैं जोस बटलर को खेलते हुए देखना पसंद करता हूं.” जिमी नीशम ने कहा कि अगर मुझे किसी दूसरे टीम से किसी खिलाड़ी को चुराने का मौका मिले तो मैं बेशक जोस बटलर को चुनूंगा. बता दें कि जोस बटलर इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने पिछले साल ही इंग्लैंड को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया था. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

विराट-नवीन के बीच दूरियां खत्म
अरुण जेटली स्‍टेडियम में जब भारत और अफगानिस्‍तान विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने थे तब नवीन उल हक और विराट कोहली एक दूसरे से मिलते नजर आए. दोनों ने आईपीएल मैच के दौरान हुए आपसी विवाद को अब खत्म कर दिया है. विराट और नवीन के बीच आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच चल रहे मैच के दौरान विवाद हो गया था.

Tags: Jos Buttler, Virat Kohli, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here