Home Sports SMAT 2023: पहले IPL में मचाया था धमाल, अब दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में झटके 5 विकेट, MP को हराया

SMAT 2023: पहले IPL में मचाया था धमाल, अब दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में झटके 5 विकेट, MP को हराया

0
SMAT 2023: पहले IPL में मचाया था धमाल, अब दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में झटके 5 विकेट, MP को हराया

[ad_1]

नई दिल्ली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) का 27वां मैच आज (17 अक्टूबर) को दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने मध्यप्रदेश को 7 विकेट से हराया. आईपीएल में जलवा बिखेरने वाले खिलाड़ी सुयश शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. सुयश शर्मा आईपीएल में कोलकाता की टीम के लिए खेलते है. इस साल उन्होंने डेब्यू किया था.

सुयश शर्मा ने मध्य प्रदेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट लिए. सुयश ने सबसे पहले शुभम शर्मा का विकेट लिया. इसके बाद उन्होंने रजत पाटीदार को आउट किया. पार्थ साहनी सुयश शर्मा का तीसरा शिकार हुए. राहुल बाथम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन सुयश शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर दिया. राकेश ठाकुर भी सुयश शर्मा की गेंद पर विकेट दे बैठे. इस तरह सुयश ने कुल 5 विकेट अपने नाम किए. मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लिए डेब्यू कर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. मैंने केकेआर के लिए खेला है. मुझे वहां से काफी कॉन्फिडेंस मिला.”

शाहिद अफरीदी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर की बेटी का निधन, पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुयश शर्मा ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके थे. इसमें दिनेश कार्तिक और अनुज रावत का भी विकेट शामिल था. केकेआर ने उन्हें सिर्फ 20 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया था. सुयश ने आईपीएल के 11 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए थे. उनकी इकॉनामी इस दौरान 8.23 की थी.

3 से 5 बजे तक रोए थे सुयश

सुयश ने एक इंटरव्यू में कहा था, ” पिछली साल जब मैंने अंडर 19 के ट्रायल दिए थे तो मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ था. मैंने काफी अच्छा परफॉर्म किया था और फिर रात को 12: 30 से 1 बजे के बीच लिस्ट आई थी. मैं सो चुका था. मेरी आंख खुली फिर मेरा नाम लिस्ट में नहीं था. मैं 3 से 5 बजे तक रोया था. उसके बाद मैं घर गया और मैं गंजा हो गया था. मैं बहुत ज्यादा वो हो गया था कि मेरी क्या गलती है. मैं अच्छा भी कर रहा था फिर भी मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा था.

Tags: IPL 2023, KKR, Syed Mushtaq Ali Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here