Home Sports भारत से हार पर बौखलाया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, ICC से लगाई गुहार, 1 नहीं 2 शिकायत दर्ज कराई

भारत से हार पर बौखलाया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, ICC से लगाई गुहार, 1 नहीं 2 शिकायत दर्ज कराई

0

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पहुंची पाकिस्तान की टीम को शुरुआत से ही परेशानी हो रही है. टीम के खिलाड़ी खुश हैं और भारत में किए जा रहे अतिशी सत्कार की तारीफ की है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अलग ही चाल चल रही है. बोर्ड की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले और उनको पत्रकारों को लेकर वीजा पॉलिसी पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से शिकायत की है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात तमाम फैंस तक पहुंचाई है. पोस्ट में लिखा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने एक और विरोध दर्ज कराया है जो भारत में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के पत्रकारों और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस के लिए वीजा की पॉलिसी को लेकर है.



पीसीबी ने एक शिकायत भी दर्ज कराई है जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में किए गए गलत व्यवहार को लेकर है.

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धारदार गेंदबाजी के दम पर 191 रन पर ढेर कर दिया था. कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी 86 रन के दम पर 30.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत दर्ज की थी. इसम मैच से पहले टॉस के दौरान बाबर आजम को फैंस द्वारा हूट किया गया था वहीं मोहम्मद रिजवान को लेकर भी कुछ वीडियो सामने आए थे.

Tags: India Vs Pakistan, Pakistan Cricket Board, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here