[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. वही बांग्लादेश को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. कौन-कौन से खिलाड़ी आज मैदान में उतरेंगे ये तो टॉस के बाद ही पता चलेगा. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा शाकिब अल हसन को लेकर हो रही कि शाकिब इस मैच में दिखाई देंगे या नहीं. इस पर कोच ने एक बड़ा अपडेट दिया है.
बांग्लादेश के कोच हाथुरुसिंघा ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा, “शाकिब ने कल नेट्स में अच्छी बैटिंग की है. उसने थोड़ी बहुत रनिंग भी की. हम बस स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. अभी हमने उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई है. हम कल सुबह उनसे ऐसा करने को कहेंगे. अगर वो खेलने के लिए तैयार नहीं होंगे तो हम उसके साथ रिस्क नहीं लेंगे. लेकिन इसकी संभावना है कि वह भारत के खिलाफ मैच जरूर खेलेंगे.”
बता दें कि शाकिब अल हसन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था.
IND vs BAN LIVE: भारत की लगातार चौथी जीत पर नजर, क्या बांग्लादेश कर सकता है उलटफेर?
भारत के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करते हैं शाकिब
टीम इंडिया के खिलाफ शाकिब अल हसन क परफॉर्मेंस भी कमाल का रहता है. हाल ही में एशिया कप में उन्होंने 85 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली थी. पिछले साल भारत के खिलाफ पहले वनडे में शाकिब ने 5 विकेट लिए थे. हालांकि, भारत उस मैच को जीत गया था. शाकिब के पास इंटरनेशनल क्रिकेट मे कप्तानी करने का काफी अनुभव है.
वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.
.
Tags: India vs Bangladesh, Rohit sharma, Shakib Al Hasan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 07:49 IST
[ad_2]
Source link