[ad_1]

एकनाथ खड़से और बहू (भाजपा सांसद) रक्षा खड़से
– फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एकनाथ खड़से और उनकी बहू रक्षा खड़से पर 137 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खड़से और उनकी बहू पर ‘अवैध’ मिट्टी उत्खनन का आरोप है। रोचक बात ये है कि खड़से की बहू रक्षा बीजेपी सांसद हैं।
दरअसल, उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में सरकारी अधिकारियों ने खड़से को नोटिस जारी कर उन्हें 137 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। खबर के अनुसार, कथित तौर पर उनकी जमीन से बिना अनुमति के मिट्टी की खुदाई की जा रही है।
पीतल की मुरम और काले पत्थर की खुदाई का आरोप
जलगांव के मुक्ताईनगर तालुका के तहसीलदार ने खड़से को 6 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने 1.18 लाख पीतल की मुरम (खंडित खराब चट्टान) और काले पत्थर की अवैध खुदाई की। नोटिस के अनुसार, खुदाई से पहले खड़से ने महाराष्ट्र के संबंधित अधिकारियों से “कोई अतिरिक्त अनुमति नहीं” ली थी।
[ad_2]
Source link