Home Breaking News Prayagraj: बेटों से मिलने के लिए शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट पर पहुंची फोर्स, काफी देर तक चली खोजबीन

Prayagraj: बेटों से मिलने के लिए शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट पर पहुंची फोर्स, काफी देर तक चली खोजबीन

0
Prayagraj: बेटों से मिलने के लिए शाइस्ता के हटवा आने की सुगबुगाहट पर पहुंची फोर्स, काफी देर तक चली खोजबीन

[ad_1]

Shaista Parveen: Force reached Hatwa on the rumor of coming to Hatwa to meet sons, search went on for a long t

शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के हटवा आने की सुगबुगाहट पर फोर्स बढ़ा दी गई है। बालगृह से छूटने के बाद अतीक के दोनों बेटे रिश्तेदार अंसार अहमद के घर पर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी मां शाइस्ता उनसे मिलने का प्रयास जरूर करेगी। हटवा में अंसार के घर पर फोर्स बढ़ाई गई है, गांव में भी फोर्स लगा दी गई है। इसमें महिला सिपाही भी मौजूद हैं। इसके अलावा थाने और कंट्रोल रूम की गाड़ियां भी दिन में गांव के कई चक्कर लगा रही हैं।

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक के दोनों नाबालिग बेटे अहजम और आबान को राजरूपपुर स्थित बालगृह में रखा गया था। इसी बीच अहजम पांच अक्टूबर को बालिग हो गया था। बाल कल्याण समिति ने दोनों को उनकी बुआ को सौंपने का निर्णय लिया। नौ अक्टूबर को दोनों को बुआ परवीन कुरैशी को सौंप दिया गया। दोनों को अशरफ के साढ़ू अंसार अहमद के घर रखा गया है। उनकी सुरक्षा में अंसार के घर फोर्स भी लगाई गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here