[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो मैचों में धमाकेदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की है. 20 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर और मिचेल मार्श के शतक के दम पर 9 विकेट पर 367 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की टीम एडम जांपा की फिरकी के आगे 45.3 ओवर में 305 रन पर सिमट गई.
पाकिस्तान की टीम को मिली लगातार दूसरी हार के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. अब तक टॉप 5 टीमों में बनी हुई मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड अब नीचे खिसक गई है. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर और मिचेल मार्श की रिकॉर्ड 259 रन की साझेदारी की बदौलत 9 विकेट पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने भी शतकीय साझेदारी कर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. एक वक्त पाकिस्तान मजबूत स्थिति में था लेकिन एडम जांपा ने लगातार झटके देकर मैच पलट दिया.
अंक तालिका में उलटफेर
पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में मिली लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में जबरदस्त उलटफेर हुआ है. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटकर छठे स्थान से सीधा चौथा नंबर हासिल कर लिया है. वहीं पाकिस्तान की टीम एक स्थान नीचे खिसक गई है. इंग्लैंड पांचवें से नीचे लुढक कर छठे स्थान पर पहुंच गई है.

अंक तालिका की स्थिति
न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त लगातार चार मैच जीतकर बेहतर नेट रन रेट की बदौलत नंबर एक पर है. भारत के पास भी चार मुकाबलों में चार जीत है लेकिन नेट रन रेट की वजह से वह दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है जबकि चौथे नंबर पर अब ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमा लिया है.
.
Tags: Babar Azam, Pakistan vs australia, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 20, 2023, 22:31 IST
[ad_2]
Source link