Home World Israel Hamas War: हमास को तबाह करने का फौलादी इरादा, सवाल यह कि इजरायल के सामने क्या है अड़चन ?

Israel Hamas War: हमास को तबाह करने का फौलादी इरादा, सवाल यह कि इजरायल के सामने क्या है अड़चन ?

0
Israel Hamas War: हमास को तबाह करने का फौलादी इरादा, सवाल यह कि इजरायल के सामने क्या है अड़चन ?

[ad_1]

Israel Hamas Latest News:  सात अक्टूबर को जब हमास आतंकी संगठन ने इजरायल पर हमला किया तो हर कोई दंग था, दंग होने की वजह भी थी क्योंकि इजरायल के सुरक्षा चक्र को तोड़ पाना असंभव के बराबर माना जाता है. यह बात अलग है कि अब वो मिथक टूट चुका है. खैर, इन सबके बीच इजरायल लगातार हमास (Hamas) के ठिकानों को बमबारी के जरिए तबाह कर रहा है. लेकिन यहां अहम सवाल यह है कि हमास के खात्मे की बात करने बेंजामिन नेतन्याहू(Benjamin Netanyahu) की फौज गाजा पट्टी पर जमीनी कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही है. इसके पीछे क्या अमेरिका या यूरोप का दबाव है या कुछ और वजह. इजरायल के सामने किस तरह की चुनौती क्या उसे समझने की जरूरत है.

18 अक्टूबर को ली गई शपथ-सबक खास

18 अक्टूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन(joe biden) ने तेल अवीव में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी. मुलाकात में उन्होंने दो खास बात कही. पहला तो यह कि हमास,आईएसआईएस(ISIS) से भी खतरनाक है. दूसरी बात यह कि हमें 9/11 के हमले के बाद की स्थिति को ध्यान में रखना होगा. जाहिर सी बात है कि जब उन्होंने दूसरी बात कही तो वो अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ अमेरिकी फौज का जिक्र कर रहे थे. इसका अर्थ यह है कि हमास के खात्मे के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने की जरूरत है. लेकिन यह देखना होगा कि गाजा पट्टी की जमीन पर डेरा डाल लड़ाई कितना असरदार होगा. इसके साथ ही यूरोप के देश भी इस बात को समझ रहे हैं कि हमास के खिलाफ लड़ाई तो जरूरी है हालांकि वो यह नहीं चाहते कि चीन और रूस को इसका फायदा मिले. इन सबके बीच इजरायल की खुद अपनी परेशानी क्या है. अब इस पर बात करते हैं.

अब तक क्या हुआ

  • इजरायली फोर्स का दावा- हमास ने कुल 6900 रॉकेट दागे

  • 450 से अधिक रॉकेट मिसफॉयर हुए.

  • 1400 इजरायली नागरिकों की मौत.

  • 4600 से अधिक इजरायली घायल

  • हमास का दावा- 2 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे

  • हमास ने 200 को बंधक बनाने का दावा किया है

  • हाल ही में दो अमेरिकी बंधकों को हमास ने किया रिहा

  • हमास ने कतर की मध्यस्थता का किया जिक्र

इजरायल के सामने यह है दिक्कत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमास ने गाजा पट्टी(Gaza Patti) को सुरंग में तब्दील कर दिया है. उन सुरंगों में हमास के आतंकी शरण ले चुके हैं. अगर इजरायली फोर्स गाजा पट्टी पर किसी जमीनी ऑपरेशन को शुरू करती है तो दो तरह के खतरों का सामना करना पड़ सकता है. पहला खतरा तो यह कि लड़ाई सीधी नहीं होगी. हमास के आतंकी गुरिल्ला लड़ाई को हथियार बना सकते हैं. दूसरा बड़ा खतरा यह कि स्थानीय लोग पूरी कार्रवाई को कब्जे की तरह मानेंगे और उसका असर यह होगा कि लोगों से सहयोग नहीं मिल सकेगा. यही नहीं जो लोग हमास के कब्जे में उन्हें छुड़ा पाना कठिन होगा. इजरायल के सामने जहां हमास का खात्मा जरूरी है उतना ही महत्वपूर्ण विषय बंधकों की रिहाई भी है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here