Home Breaking News Lok Sabha Election: महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त

Lok Sabha Election: महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP; होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त

0
Lok Sabha Election: महिलाओं के बीच इस वादे पर अमल को भुनाएगी BJP;  होली-दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मिलेगा मुफ्त

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024 BJP will capitalize on implementation of promise of free cylinder among women

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला वोट बैंक को साधने के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष में दो मुफ्त सिलेंडर देने को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने दलितों और महिलाओं के बीच आगामी कार्यक्रमों में इसे बड़े तैयारी के साथ पहुंचाने की योजना बनाई है।

मोदी सरकार ने अगस्त में रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता किया था। वहीं उज्ज्वला योजना के सिलेंडर की कीमत को 400 रुपये कम किया गया। उसके बाद 4 अक्तूबर को मोदी कैबिनेट की बैठक में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये और कम किए हैं। इस तरह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को सिलेंडर अब मात्र 603 रुपये में मिल रहा है।

वहीं योगी सरकार प्रदेश में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की योजना पर अमल करने जा रही है। पहला मुफ्त सिलेंडर इस दिवाली से पहले देने की योजना है। प्रदेश में योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। अगले वर्ष से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। 

पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को साधने के लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया जाएगा। पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को इस मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच रखने को कहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here