Home Breaking News दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

0
दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

[ad_1]

The Trial Actress Kajol almost falls off Durga Puja pandal stage see the video

काजोल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा में नजर आईं। काजोल हर साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर काजोल का ट्रेडिशनल लुक खूब छाया हुआ है, लेकिन दुर्गा पूजा में काजोल के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल स्टेज पर थीं और उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी वह स्टेज के किनारे पहुंचते ही वह अचानक से गिर गईं। हालांकि इस दौरान काजोल जैसे ही लड़खड़ाईं तो नीचे खड़े लोगों ने अभिनेत्री को संभाल लिया और उन्हें पूरी तरह गिरने से बचा लिया। काजोल के पैर में इस घटना से चोट लग गई है। साथ ही इस दौरान उनका फोन भी नीचे गिर गया। उनके बेटे युग भी अपनी मम्मी को संभालते नजर आए।

जब प्रियंका को सरेआम किंग खान ने किया था प्रपोज

दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल

अपनी हर बार की परंपरा को बरकरार रखते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का दिव्य आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान काजोल गुलाबी कलर की साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री बीते दिन भी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में सामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। वायरल फोटोज में काजोल को पीले रंग की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को झुमके और चूड़ियों से कंप्लीट किया।   

पर्दे से दूर पहचान बना चुके हैं इन सितारों के भाई-बहन  

हर साल अभिनेत्री नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेती है। यह पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है।  आपको बता दें, आज काजोल और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 25 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने फिल्म के लिए एक खास पोस्ट साझा किया था।

अरिजीत की इस छोटी सी बात पर वर्षों गुस्सा रहे सलमान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here