Home Breaking News Gaza War: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी, परिसर में हमले की योजना बना रहे थे आतंकी

Gaza War: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी, परिसर में हमले की योजना बना रहे थे आतंकी

0
Gaza War: इस्राइल ने वेस्ट बैंक में अल-अंसार मस्जिद पर की बमबारी, परिसर में हमले की योजना बना रहे थे आतंकी

[ad_1]

Gaza War Israel strike on Hamas and Islamic Jihad terrorist compound in Al-Ansar Mosque in Jenin

इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी।
– फोटो : Social Media

विस्तार


इस्राइल की सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन क्षेत्र में अल-अंसार मस्जिद परिसर में स्थित आतंकी संगठन हमास और इस्लामिक जिहाद के कमांड सेंटर पर हवाई हमला किया। इस्राइली सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी से पता चला था कि मस्जिद परिसर का इस्तेमाल इस्राइली नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए एक कमांड सेंटर के रूप में किया जा रहा था।

एक स्थानीय चिकित्सक के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले वेस्ट बैंक के नूर शम्स शरणार्थी शिविर में इस्राइली सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पांच बच्चों सहित 13 फलस्तीनी मारे गए थे।

हमास के खिलाफ युद्ध के बीच इस्राइली सेना ने शनिवार को आतंकी ठिकानों पर हमले की तेज करने की अपनी योजना की जानकारी दी थी। साथ ही गाजा शहर के लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण गाजा की तरफ पलायन करने को कहा था।

नेतन्याहू का गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प

हमास समूह द्वारा दो अमेरिकी बंधकों को रिहा करने के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प लिया और रात भर गाजा में कई निशानों पर भारी बमबारी जारी रखी। नेतन्याहू द्वारा हवाई और अपेक्षित जमीनी हमले में कोई रोक न लगाने के संकेत के बाद इस्राइली लड़ाकू विमानों ने कहर बरपाया।

इस्राइली विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में हमास के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसमें बहुमंजिला इमारतों के अंदर कमांड सेंटर और युद्धक केंद्र भी शामिल रहे। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों व हमास मीडिया ने कहा कि इस्राइली विमानों ने दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले स्थानों में से एक गाजा में कई परिवारों के घरों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 50 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। 

         

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here