[ad_1]
World Cup 2023 News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के लिए टीम इंडिया में एक खतरनाक गेंदबाज की एंट्री हुई है. इस खतरनाक गेंदबाज के आने से टीम इंडिया की ताकत पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है. ये गेंदबाज इतना घातक है कि वह अपने विस्फोटक खेल से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में जीत दिला सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में उतरा ये खतरनाक गेंदबाज!
भारत का ये खतरनाक गेंदबाज मैच का रुख बदल देता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में ये बॉलर कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा हथियार साबित होगा. मोहम्मद शमी अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं. मोहम्मद शमी के पास काफी अनुभव है इससे वह टीम इंडिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पारी की शुरुआत से ही बहुत कातिलाना गेंदबाजी करते हैं. उनके पास वह कला है कि वो किसी भी पिच पर विकेट चटका सकते हैं.
लंबे समय बाद मिला मौका
वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी को पहली बार खेलने का मौका मिला है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में मोहम्मद शमी को बेंच पर ही बैठना पड़ा था. न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में मोहम्मद शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. मोहम्मद शमी 140 Kmph से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं. मोहम्मद शमी अपनी धारदार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.
नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने में माहिर
मोहम्मद शमी नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं. मोहम्मद शमी अपनी स्विंग, बाउंस और सीम बॉलिंग से कहर मचा सकते हैं. मोहम्मद शमी ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं. वह स्विंग और रिवर्स स्विंग के बड़े महारथी हैं. मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की तरफ से 95 वनडे मैचों में 172 विकेट लिए हैं. वह अपने खिलाफ बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते हैं. मोहम्मद शमी की अतिरिक्त गति और हार्ड लेंथ गेंदें डालने की क्षमता उन्हें बहुत कातिलाना गेंदबाज बनाती हैं.
[ad_2]
Source link