Home Sports विराट ने तोड़ा जयसूर्या का सर्वाधिक ODI रनों का रिकॉर्ड, सचिन से कितना दूर

विराट ने तोड़ा जयसूर्या का सर्वाधिक ODI रनों का रिकॉर्ड, सचिन से कितना दूर

0
विराट ने तोड़ा जयसूर्या का सर्वाधिक ODI रनों का रिकॉर्ड, सचिन से कितना दूर

[ad_1]

नई दिल्‍ली. विराट कोहली न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 के मैच में शतक लगाने से महज 5 रन से चूक गए. अगर किंग कोहली आज ऐसा कर लेते तो वो मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते. रन चेज के दौरान भारत को जीत के लिए जितने रन की दरकार थी लगभग उतने ही रन विराट को भी अपना शतक पूरा करने के लिए चाहिए थे. लिहाजा तेजी से रन बनाने की हड़बड़ी में वो मैट हेनरी का शिकार हो गए. हालांकि इसके बावजूद भी किंग कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पूर्व कप्‍तान ने श्रीलंका के दिग्‍गज बैटर सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी पारी के बाद अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली के नाम 13,437 रन हो गए हैं. 50 ओवरों के फॉर्मेट में विराट ने सर्वाधिक रन बनाने के मामले में श्रीलंकाई दिग्‍गज सनथ जयसूर्या को 7 रन से पछाड़ दिया है. पूर्व भारतीय कप्‍तान इस सूची में चौथे स्‍थान पर आ गए हैं. वहीं, जयसूर्या अब 5वें स्‍थान पर खिसक गए है. विराट कोहली ने आज के मैच में 95 रन की पारी खेली. जिसकी मदद से भारत ने इस मुकाबले को दो ओवर बाकी रहते 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें:- ‘मैं नहीं भी खेल रहा हूं तो…’ मोहम्‍मद शमी ने न्‍यूजीलैंड पर जीत के बाद ऐसा क्‍या कहा? फैन्‍स हो गए गदगद

विराट ने तोड़ा जयसूर्या का सर्वाधिक ODI रनों का रिकॉर्ड, सचिन से कितना दूर, लिस्‍ट में अगला कौन?

अगला नंबर किसका?
वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्‍थान पर ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिकी पोंटिंग हैं. उन्‍होंने अपने करियर के दौरान 13,704 रन बनाए थे. विराट इस वक्‍त पोंटिंग से 267 रन पीछे हैं. वर्ल्‍ड कप में लीग स्‍तर पर भारत ने अभी अपने पांच ही मैच खेले हैं. इस स्‍टेज पर उसके अभी चार और मैच बाकी हैं. सेमीफाइनल तक भारत का पहुंचना आज की जीत के बाद लगभग तय हो गया है. ऐसे में अगर अगले पांच मैचों में किंग कोहली 267 रन मार लेते हैं तो वो 2 बार के वर्ल्‍ड कप विजेता कप्‍तान को भी इस मामले में पछाड़ देंगे. इस फेहरिसत में नंबर-2 पर 14,234 वनडे रनों के साथ श्रीलंका के कुमार संगाकारा दूसरे और 18,426 रनों के साथ मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर पहले स्‍थान पर हैं.

Tags: India vs new zealand, Ricky ponting, Sachin tendulkar, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here