Home Breaking News Cabinet: दिवाली से पहले सरकार का किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को  मंजूरी

Cabinet: दिवाली से पहले सरकार का किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को  मंजूरी

0
Cabinet: दिवाली से पहले सरकार का किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को  मंजूरी

[ad_1]

Central Government Cabinet Decision Fertilizer subsidy news central cabinet decisions news and updates

अनुराग ठाकुर
– फोटो : ANI

विस्तार


दिवाली से पहले सरकार ने किसानों को तोहफा देने का एलान किया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फायदेमंद फैसले को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार की तरह से न्यूट्रिएंट बेस्ड फर्टिलाइजर सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इस बार के रबी सीजन के लिए यह मंजूरी दी गई है। इससे सरकार के ऊपर 22000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। मंत्रिमंडल ने फॉस्फेटयुक्त और पोटाशयुक्त (पीएंडके) उर्वरकों पर रबी मौसम, 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक) के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दे दी है। आगामी रबी सीजन 2023-24 में एनबीएस पर 22,303 करोड़ रुपये के खर्च की उम्मीद है।

पीएंडके उर्वरकों पर सब्सिडी रबी सीजन 2023-24 (01.10.2023 से 31.03.2024 तक लागू) के लिए अनुमोदित दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी ताकि किसानों को सस्ती कीमतों पर इन उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह उर्वरक विनिर्माताओं/आयातकों के माध्यम से किसानों को सब्सिडाइज्ड मूल्यों पर पीएण्डके उर्वरकों के 25 ग्रेड उपलब्ध करा रही है। पीएण्डके उर्वरकों पर सब्सिडी दिनांक 01-04-2010 से एनबीएस स्कीम के तहत दी जा रही है। सरकार अपने किसान हितैषी दृष्टिकोण के अनुसार, किसानों को वहनीय मूल्यों पर पीएण्डके उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Image

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here