Home Sports World Cup 2023 LIVE Update: ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका-इंग्लैंड में जो आज हारा, वो बाहर

World Cup 2023 LIVE Update: ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका-इंग्लैंड में जो आज हारा, वो बाहर

0
World Cup 2023 LIVE Update: ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत, श्रीलंका-इंग्लैंड में जो आज हारा, वो बाहर

[ad_1]

World Cup 2023 LIVE Update: वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में आज इंग्लैंड और श्रीलंका की भिड़ंत होनी है. यह मैच बेंगलुरु में होना है. दोनों ही टीमें अब तक 3-3 मैच गंवा चुकी हैं. ऐसे में  आज हारने वाली टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगी और टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पॉइंट टेबल में 8वें तो श्रीलंका 7वें स्थान पर है. आईसीसी टूर्नामेंट के एक मैच में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स पर 309 रन से बड़ी जीत दर्ज की. यह टूर्नामेंट के 48 साल के इतिहास में किसी भी टीम की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है. डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 399 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

वर्ल्ड कप के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम में ड्रिंक ब्रेक के दौरान लाइट शो का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल इससे खुश नहीं है. मैक्सवेल ने बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि यह दर्शकों के लिए अच्छा है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए भयानक है.

उन्होंने कहा,  मैंने बिग बैश लीग के इस तरह का अनुभव किया है. उस दौरान पर्थ स्टेडियम में रोशनी चली गई थी. लाइट शो के लिए अंधेरा होने के बाद जब फिर से लाइट जलने पर ऐसा लगाता है जैसे इससे आंखे चौंधिया रही है और सिरदर्द हो रहा है. उन्होंने कहा कि लाइट शो के बाद आंखों से सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगता है. मुझे लगता है कि यह क्रिकेटरों के लिए सबसे बेवकूफी भरा विचार है.

उन्होंने कहा कि पर्थ स्टेडियम की रोशनी खराब हो गई थी और मैं बल्लेबाजी के दौरान दूसरे छोर पर था और मुझे फिर से सामंजस्य बैठाने में काफी समय लग गया. ऐसे में बस जितना संभव हो मैं आंखों को छिपाने की कोशिश करता हूं और इसे अनदेखा करने की कोशिश करता हू। यह एक भयानक विचार है उन्होंने कहा कि यह प्रशंसकों के लिए अच्छा है लेकिन खिलाड़ियों के लिए भयानक है.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here