Home Sports World Cup 2023: पाकिस्तान की हार ने इन दो टीमों को दी खुशखबरी, लेकिन टीम इंडिया को लगा जोर का झटका!

World Cup 2023: पाकिस्तान की हार ने इन दो टीमों को दी खुशखबरी, लेकिन टीम इंडिया को लगा जोर का झटका!

0
World Cup 2023: पाकिस्तान की हार ने इन दो टीमों को दी खुशखबरी, लेकिन टीम इंडिया को लगा जोर का झटका!

[ad_1]

SA vs PAK: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला चेन्नई में खेला गया. बेहद रोमांचक रहे मैच में बाबर आजम की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. यह पाकिस्तान की लगातार चौथी हार है. इस हार ने पाकिस्तान के टॉप-4 में एंट्री के रास्ते लगभग बंद कर दिए हैं. अब टीम को सेमीफाइनल में कोई चमत्कार ही पहुंचा सकता है. साउथ अफ्रीका की जीत दो टीमों के लिए खुशखबरी लाई है जबकि भारत को झटका लगा है.

पाकिस्तान ने लगाया हार का चौका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 270 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सऊद शकील(52) ने बनाए जबकि कप्तान बाबर आजम 50 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा शादाब खान ने 43 रन जोड़े जबकि मोहम्मद रिजवान 31 रन बनाने में कामयाब रहे. इनकी बदौलत टीम साउथ अफ्रीका को 271 रन का टारगेट दे पाई. पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को बेहतरीन शुरुआत मिली. टीम का स्कोर 121 रन पर 2 विकेट था, लेकिन इसके बाद टीम के एक के बाद एक विकेट गिरना शुरू हो गए. आखिरी विकेट के लिए तबरेज शम्सी और केशव महाराज के बीच 11 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप ने टीम को जीत दिला दी.

इन दो टीमों को हुआ फायदा

पाकिस्तान पर जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो टीमों को खुशखबरी दे दी है. ये दो टीमें हैं श्रीलंका और अफगानिस्तान दोनों टीमें अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. दोनों ही टीमों के 5 मैच में 4 अंक हैं. अगर आने वाले चारों मुकाबले श्रीलंका-अफगनिस्तान जीत जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने के मौके बन जाएंगे. हालांकि, यह इतना आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि खतरनाक टीमों से भी भिड़ंत होनी है.

भारत को लगा झटका

साउथ अफ्रीका की जीत ने भारत को बड़ा झटका दे दिया है. लगातार बड़ा स्कोर बनाकर मैच जीत रही अफ्रीकन टीम रनरेट में भारत से कहीं ज्यादा आगे है. पाकिस्तान पर जीत के साथ ही टीम के 10 अंक हो गए हैं. रनरेट के चलते टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है जबकि भारतीय टीम दूसरे पायदान पर है. हालांकि, टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीत जाएगी तो पॉइंट्स टेबल में फिर पहले स्थान पर आ जाएगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here