Home Sports पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप 2023 का रिटर्न टिकट, 4 मैच हारने वाली चौथी टीम

पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप 2023 का रिटर्न टिकट, 4 मैच हारने वाली चौथी टीम

0
पाकिस्तान को मिला वर्ल्ड कप 2023 का रिटर्न टिकट, 4 मैच हारने वाली चौथी टीम

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे पड़ाव पर पहुंचने के साथ ही कई टीमों को रिटर्न टिकट मिलना शुरू हो गया है. पाकिस्तान भी उन टीमों में शुमार है, जिन्हें यह टिकट जल्दी मिल गया. पाकिस्तान को  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. यह मौजूदा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की चौथी हार है. अब उसके खाते में 4 हार और 2 जीत दर्ज हैं. पॉइंट टेबल में उसका नंबर छठा है. अब अगर पाकिस्तान अपने बाकी बचे सारे मैच जीत ले तब भी 10 अंक से अधिक हासिल नहीं कर सकता.

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला 27 अक्टूबर, शुक्रवार को चेन्नई में हुआ. पाकिस्तान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 270 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में 9 विकेट पर 271 रन बना लिए. दक्षिण अफ्रीका इस जीत से जहां पॉइंट टेबल में भारत को बेदखल कर पहले स्थान पर पहुंच गया. वहीं पाकिस्तान छठे नंबर पर ही रहा, लेकिन उसके खाते में एक और हार जुड़ गई. साथ ही उसका रनरेट और खराब हो गया. पाकिस्तान को अभी बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से मैच खेलने हैं. इनमें से कोई भी मैच उसके लिए आसान नहीं होने वाला है.

वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में अब दक्षिण अफ्रीका और भारत के 10-10 अंक हैं. न्यूजीलैंड के 8 और ऑस्ट्रेलिया के 6 अंक हैं. इसके बाद श्रीलंका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं. इन तीनों टीमों के 4-4 अंक हैं. लेकिन पाकिस्तान की टीम श्रीलंका और अफगानिस्तान के मुकाबले एक मैच ज्यादा हार चुकी है. इसलिए उसकी हालत ज्यादा खराब कही जाएगी. अब पाकिस्तान उन 4 टीमों में शुमार हो गया है, जो टूर्नामेंट में चार-चार मैच हार चुकी हैं. पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी अपने 4 मैच गंवा चुकी हैं.

POINT TABLE

POINT TABLE

रॉउंड रॉबिन लीग फॉर्मेट में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में हर टीम को कम से कम 9 मैच खेलने हैं. पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स अब लाख कोशिश करके भी 10 अंक से आगे नहीं बढ़ पाएंगी. ऐसे में कोई चमत्कार ही इनमें से किसी एक को टॉप-4 पर पहुंचा सकती है. इसलिए कह सकते हैं कि दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर उसे रिटर्न टिकट थमा दिया है. बता दें कि यहां रिटर्न टिकट से मतलब वापसी से नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना है.

Tags: Pakistan, South africa, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here