Home Sports IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड मैच का मजा? लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड मैच का मजा? लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम का हाल

0
IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड मैच का मजा? लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम का हाल

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच रविवार 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है तो दूसरी तरफ इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर. दोनों ही टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होगी. टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में सभी मुकाबले जीते हैं. ऐसे में वह आत्मविश्वास से भरी होगी. मुकाबले से पहले आइए जानते है लखनऊ का मौसम कैसा रहेगा.

बता दें कि लखनऊ में रविवार को उच्चतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस. बारिश होने का संभावना यहां काफी कम है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट की माने तो लखनऊ में बारिश होने की संभावना नहीं हैं. यानी फैंस को पूरे 100 ओवर के मैच का मजा मिलेगा.

शाम के समय ओस का असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. अब तक यहां विश्व कप के तीन मैच खेले गए हैं. इसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 2 जीते हैं.

वॉर्नर ने 14 घंटे के भीतर मार्करम को दूसरे नंबर से धकेला, शतकवीर रवींद्र ने कोहली से छिना तीसरा स्थान, रोहित 8वें नंबर पर लुढ़के

टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रविन्द्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मज सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर.

World Cup LIVE Update: इंग्लैंड-भारत की टक्कर, टीम इंडिया की टॉप पर पहुंचने पर नजर

इंग्लैंड का स्क्वॉड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

Tags: India Vs England, Lucknow city, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here