Home Breaking News Chhattisgarh: क्या कांग्रेस के इस मॉडल से बदलेगी सियासी तस्वीर? ये बन रहे विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे

Chhattisgarh: क्या कांग्रेस के इस मॉडल से बदलेगी सियासी तस्वीर? ये बन रहे विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे

0
Chhattisgarh: क्या कांग्रेस के इस मॉडल से बदलेगी सियासी तस्वीर? ये बन रहे विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मुद्दे

[ad_1]

This model of Congress will change political picture These issues being made in Assembly Lok Sabha elections

Rahul Gandhi
– फोटो : Social Media

विस्तार


राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में किसानों के साथ धान की कटाई में हाथ बटाया और किसानों के लिए किए जाने वाले अपनी सरकार के काम की पूरी फेहरिस्त सामने रखी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने ओल्ड पेंशन स्कीम के मुद्दे पर अपना पक्ष खुलकर जनता के सामने रखा। दो मुद्दों के अलावा कांग्रेस पार्टी ने अग्निवीर और सेना के सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जिस तरह से अपना पक्ष रखा है, वह आने वाले लोकसभा के चुनावों का पूरा सियासी रोड मैप और मुद्दों की कहानी बयां कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि विधानसभा में जिन मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी अलग-अलग राज्यों में जा रही है, उन सबको लोकसभा के चुनाव में मजबूती के साथ जनता के बीच रखा जाएगा। 

कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी कई मुद्दों को लेकर स्पष्ट रूप से जनता के बीच में अपनी बात रख चुकी है। उसमें प्रमुख मुद्दा पुरानी पेंशन की बहाली, किसानों को दी जाने वाली एमएसपी में बढ़ोतरी और इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में जिन मुद्दों के आधार पर वापसी हुई है उन सबको अलग-अलग राज्यों में लागू किया जाना है। इसी कड़ी में अपने कांग्रेस मॉडल को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के एक गांव में किसानों और मजदूरों से मुलाकात कर धान की कटाई में उनका हाथ बटाया और बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसान खुशहाल रहेगा तो भारत देश भी खुशहाली के रास्ते आगे बढ़ेगा। 

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए किए जाने वाले अपने सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि जैसे यहां पर किसानों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहे हैं ठीक उसी तरह सभी राज्यों में उनकी सरकार आने पर किसानो को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में मीडिया प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश सिंह कहते हैं कि उनकी पार्टी लगातार इस बात के लिए जोर देती आ रही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं से न किसानों का भला हो रहा है और न ही आम लोगों का। लेकिन कांग्रेस पार्टी जिन राज्यों में जनता से सीधे जुड़े मुद्दों के साथ न सिर्फ उनसे मिल रही है, बल्कि उनके लिए योजनाएं चल रही है वह कांग्रेस का मॉडल है। सियासी जानकारों का भी कहना है कि कांग्रेस अब उसी मॉडल के आधार पर अपनी नई सियासी राह तैयार कर रही है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here