Home Breaking News Uttarakhand: एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली का बिल, प्रदेश में 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

Uttarakhand: एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली का बिल, प्रदेश में 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

0
Uttarakhand: एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली का बिल, प्रदेश में 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

[ad_1]

Electricity Bill 26 lakh electricity consumers will have to pay more from April 1 Uttarakhand news

बिजली बिल
– फोटो : istock

विस्तार


प्रदेश के करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अगले साल एक अप्रैल से बिजली बिल के साथ एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा देना होगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस रकम को 12 बराबर किश्तों में जमा कराने की सुविधा दे दी है।

दरअसल, यूपीसीएल के बिजली उपभोक्ताओं पर एडिशनल सिक्योरिटी के 458.37 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली बिल के साथ एकमुश्त राशि जमा कराने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इसके लिए यूपीसीएल ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर किश्त का विकल्प मांगा था।

आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला, सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने इस रकम को 12 किश्तों में जमा कराने का विकल्प दे दिया है। उपभोक्ता अगले साल एक अप्रैल से एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा जमा करा सकेंगे। यह रकम बिल में जुड़कर आएगी, जिसका अलग से कॉलम भी देना होगा। ताकि उपभोक्ताओं को पता रहे कि उन्हें कितना पैसा जमा कराना है। यह कटौती केवल पुराने उपभोक्ताओं पर लागू होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here