Home Sports भारत बिना हारे ही वर्ल्ड कप जीतेगा, 4 वजह जो टीम इंडिया को बना सकती है चैंपियन

भारत बिना हारे ही वर्ल्ड कप जीतेगा, 4 वजह जो टीम इंडिया को बना सकती है चैंपियन

0
भारत बिना हारे ही वर्ल्ड कप जीतेगा, 4 वजह जो टीम इंडिया को बना सकती है चैंपियन

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. विश्व कप 2023 में टीम इंडिया अब तक वर्ल्ड कप जीतने की सबसे पसंदीदा टीम मानी जा रही है. फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे जब 12 साल बाद टीम इंडिया के हाथों में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी होगी. हालांकि, भारतीय टीम के प्रदर्शन से यही साफ होता है कि वह दिन अब दूर नहीं है. जब हम टीम इंडिया को चैंपियन बनते हुए देखेंगे. भारत इस साल बिना हारे चैंपियन बनता हुआ दिखाई दे रहा है. हम क्यों ये बात कर रहे हैं. आइए आपको चार बड़ी वजहों के आधार पर ये समझाते हैं.

बिना प्रेशर खेल रही विश्व कप 

टीम इंडिया ने इस साल 7 में से अब तक 7 मुकाबले में जीती है. वजह उनकी शानदार गेंदबाजी और सर्वश्रेष्ठ बैटिंग लाइन अप. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दे तो बचे हुए सभी मैचों में टीम इंडिया बिना किसी प्रेशर के खेलते दिखी. पाकिस्तान, नीदरलैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ तो टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की. यह बेशक टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी

बात करते हैं रोहित शर्मा की कप्तानी की. रोहित विश्व कप में ऐसी कप्तानी कर रहे हैं. जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के दौरान किया करते थे. कई लोगों ने तो उन्हें इस विश्व कप में धोनी जैसा ही बताया है. अब तक रोहित ने भारत के लिए 100 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 75 मुकाबले भारत ने जीते हैं. यानी एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा का विनिंग परसेंटेज 75 प्रतिशत है. बता दें कि रोहित शर्मा ऐसे कप्तान भी है, जिन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 7 मुकाबलों में जीत दिलाई. रोहित सिर्फ कप्तानी से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी हिट रहे हैं. 7 मैचों में वह अब तक 402 रन बना चुके हैं.

शानदार बॉलिंग- बैटिंग यूनिट

टीम इंडिया के पास इस साल कमाल की बॉलिंग-बैटिंग यूनिट है. विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी समय समय पर टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस साल सबसे ज्यादा बात टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट की हो रही है. मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ऐसे नाम हैं. जिन्होंने लगभग हर मैच में कमाल का परफॉर्म किया है. सिर्फ 3 मैच खेलकर शमी 14 विकेट ले चुके हैं. वही बुमराह ने अब तक 7 मैच में 15, कुलदीप यादव ने 10 और मोहम्मद सिराज ने 9 विकेट लिए हैं.

अलग अलग खिलाड़ी निभा रहे मैच विनर की भूमिका

अच्छी बात तो यह है कि हर मैच में अलग अलग मैच विनर निकलकर आ रहे हैं. आउट ऑफ फॉर्म चल रहे श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छी बैटिंग की. जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से कोहराम मचाया था. सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद जैसे प्लेयर भी मैच विनर बनकर सामने आ रहे हैं.

Tags: Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here