Home Breaking News PAK vs NZ: रचिन रवींद्र ने ‘होमग्राउंड’ पर शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ा

PAK vs NZ: रचिन रवींद्र ने ‘होमग्राउंड’ पर शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ा

0
PAK vs NZ: रचिन रवींद्र ने ‘होमग्राउंड’ पर शतक लगाकर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ा

[ad_1]

विश्व कप के 35वें मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (चार नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली। रचिन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप में अपना तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 108 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। वह 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में सऊद शकील को कैच थमा बैठे। रचिन रवींद्र मूलरूप से बंगलूरू के ही रहने वाले हैं। उनके पिता काम के लिए न्यूजीलैंड शिफ्ट हुए थे। एक तरह से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम उनका होमग्राउंड भी है।




रचिन ने इस विश्व कप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी। वह पहले ही विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह एक विश्व कप में तीन सैकड़ा लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ियों ने विश्व कप में दो-दो शतक लगाए हैं। इनमें से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक ही विश्व कप में द-दो शतक लगाए हैं। रचिन ने सबको पीछे छोड़ दिया।


न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में दो-दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी

ग्लेन टर्नर ने 1975, मार्टिन गुप्टिल ने 2015 और केन विलियम्सन ने 2019 में दो-दो शतक लगाए थे। इन तीनों के अलावा नाथन एस्टल, स्कॉट स्टायरिस और स्टीफन फ्लेमिंग ने भी दो-दो शतक लगाए हैं, लेकिन अलग-अलग विश्व कप के संस्करण में तीनों ने ऐसा किया है।


इस मामले में सचिन से निकले आगे

रचिन रवींद्र 25 साल की उम्र से पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 351 दिन की आयु में तीसरा शतक लगाया। वहीं, सचिन तेंदुलकर के नाम 22 साल 313 दिन की आयु में विश्व कप में दो शतक थे।


25 साल पूरे होने से पहले एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज देश साल रन
रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड 2023 523
सचिन तेंदुलकर भारत 1996 523
बाबर आजम पाकिस्तान 2019 474
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 2007 372


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here